फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rahul knows the problems of the farmers, the laborers told their problems

Sonipat News: राहुल ने किसानों की जानी समस्या, मजदूरों ने बताई परेशानी

Sun, 09 Jul 2023 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 09 Jul 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Rahul knows the problems of the farmers, the laborers told their problems
सोनीपत के गांव मदीना के खेतों में कीचड़ भरे रास्ते से नंगे पांव जाते राहुल गांधी।
गोहाना। राहुल गांधी को अपने बीच देखकर गांव मदीना के किसान और मजदूर चकित रह गए। धान की रोपाई की तैयारियों में जुटे किसानों व मजदूरों ने काम बंद उन्हें घेर लिया। राहुल ने सबसे पहले सभी को राम-राम कही और उनका परिचय लिया। उसके बाद किसानों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी लेते हुए मजदूरों की समस्या सुनी। शनिवार सुबह कांग्रेस नेता पैदल ही खेतों की पगडंडी में भरे पानी व फैले कीचड़ से होते हुए खेतों में पहुंचे। इस दौरान उनका काफिला भी उनके साथ रहा।
विज्ञापन




किसान संजय से जानी धान लगाने की प्रक्रिया

राहुल गांधी सबसे पहले किसान संजय के खेत में पहुंचे और राम-राम की। किसान का परिचय लेने के बाद पूछा कि खेतीबाड़ी के अलावा भी कुछ करते हैं। इस पर संजय ने कहा कि वह खेतीबाड़ी पर ही निर्भर है और वर्तमान में धान की रोपाई के कार्य में जुटे हैं। राहुल गांधी ने पूछा की धान की खेती कैसे की जाती है। संजय ने बताया कि पहले इसके लिए खेत की सिंचाई कर उसकी जुताई कर उसे धान की पौध लगाने को तैयार करते हैं। इससे पहले धान की पौध को तैयार किया जाता है। धान की अच्छी पैदावार प्राप्त करने को उसमें खाद व कीटनाशक का भी इस्तेमाल होता है। राहुल गांधी ने किसान से पूछा की खेती से कितनी कमाई हो जाती है। इस पर संजय ने बताया कि 55 हजार रुपये प्रतिवर्ष के हिसाब से खेत पट्टे पर लिए हुए हैं, लेकिन खराबा होने की वजह से कई बार उनको नुकसान हो जाता है। इस पर राहुल गांधी ने आश्वासन दिया कि उनकी सरकार आने पर किसानों के लिए बेहतर योजना बनाई जाएगी।
विज्ञापन




धान रोपाई में जुटी महिलाओं ने कम मजदूरी की समस्या रखी

राहुल गांधी ने रोपाई में जुटी गांव मदीना निवासी नाहनी, सोनिया, संजना, मुस्कान व अन्य से बातचीत कर उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। महिलाओं ने बताया कि उनकी मजदूरी कम है, जिसकी वजह से जीवनयापन करने में दिक्कत होती है। राहुल गांधी ने कहा कि उनकी सरकार आने के बाद मजदूरों व गरीब वर्ग के लोगों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके बाद राहुल गांधी ने पूछा कि तुम खाना किस समय खाते हो और किस समय तक काम करते हो। महिलाओं ने बताया कि वह सुबह सात बजे खेत में धान की रोपाई के लिए पहुंच जाती हैं और शाम सात बजे तक धान की रोपाई करते हैं। दोपहर के समय खाना खाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




तस्वीर से जाना हालचाल, पूछी समस्या

राहुल गांधी ने मदीना निवासी तस्वीर से उनका हालचाल पूछा और कहा कि आपको कोई समस्या है तो बताएं। तस्वीर ने बताया कि किसानों को फसल का अच्छा भाव नहीं मिलता है, जिसकी वजह से मजदूरी भी कम है। यदि किसान को फायदा होगा तो मजदूर की मजदूरी भी बढ़ेगी। सरकार को किसानों के हित में काम करेगी तो मजदूर को भी फायदा मिलेगा।



दूसरे प्रदेश से आए मजदूरों से भी पूछा काम करने का तरीका

राहुल गांधी ने खेतों में धान की रोपाई करने वाले दूसरे प्रदेश के मजदूरों से बातचीत की। राहुल गांधी ने पूछा की खाने व रहने की व्यवस्था कैसे करते हो। मजदूरों ने बताया कि वह किसान के खेतों में बने कमरों में रहते हैं और धान की रोपाई से मिले पैसे खर्च कर खाने की व्यवस्था करते हैं। मजदूरी से ही पैसे बचाकर घर ले जाते हैं।
राहुल गांधी को अपने खेत में देखकर उन्हें काफी खुशी हुई। राहुल गांधी के सामने मैंने किसानों की समस्याओं को उठाया है। उन्होंने सरकार आने पर उनके समाधान का आश्वासन दिया है। मुझे पूरी उम्मीद है कि वह किसानों की समस्याओं को दूर कराने में मदद करेंगें। -संजय, किसान, मदीना।

मैं राहुल गांधी को पहले टीवी पर ही देखती रही हूं। पहली बार सामने देखकर अचंभित हो गई। कभी नहीं सोचा था कि राहुल गांधी को हम इतने करीब से देख पाएंगे। राहुल गांधी ने हमारे साथ बैठकर खाना खाया है। यह मेरे लिए किसी सपने से कम नहीं है। हम इस दिन को कभी भूल नहीं सकते हैं। राहुल गांधी से मिलकर बहुत अच्छा लगा। -मुस्कान, मजदूर, मदीना।



कांग्रेस राहुल गांधी जब खेत में आए तो पहले तो काफी आश्चर्य हुआ। जब उन्हें देखा तो पहले यह नहीं लगा कि वह किसानों से मिलने आए हैं। लेकिन वह खेत में ही आ गए और सबसे बातचीत करने लगे। उन्होंने मजदूरों के पास आकर धान की रोपाई करने के बारे में पूछा और साथ रोपाई करने लगे। रोपाई के दौरान पूछा कि मजदूरों की समस्याएं क्या है। हमने बताया कि उनके पास बेहतर रोजगार नहीं है, जिसकी वजह से वह मजदूरी कर रहे हैं। राहुल गांधी ने रोजगार देने व मजदूरी बढ़वाने का आश्वासन दिया है। -सोनिया, मजदूर, मदीना।



कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी किसानों की आवाज को उठाने के लिए धरातल पर काम कर रहे हैं। गोहाना के खेतों में किसानों के बीच पहुंचकर उन्होंने किसानों के मनोबल को और अधिक बढ़ा दिया है। -इंदूराज नरवाल, विधायक, बरोदा हलका




राहुल गांधी किसानों के हित के लिए काम कर रहे हैं। किसानों की समस्याओं को समझने के लिए वह गोहाना के मदीना गांव में आए हैं और धान की रोपाई कर व ट्रैक्टर से जुताई कर किसानों को अपनत्व दिखाया है। राहुल गांधी किसानों की समस्याओं को बारीकी से समझ कर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे। -जगबीर मलिक, विधायक, गोहाना हलका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed