फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Punjab farmer involved in agitation at Kundli border dies

कुंडली बॉर्डर पर आंदोलन में शामिल पंजाब के किसान की मौत

Fri, 22 Oct 2021 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Punjab farmer involved in agitation at Kundli border dies
करनेल सिंह। फाइल फोटो। - फोटो : Sonipat
कुंडली बॉर्डर पर कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग को लेकर जारी आंदोलन में शामिल पंजाब के किसान की बुधवार रात को मौत हो गई। शुरुआती जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा। पुलिस ने शव को सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसके साथियों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पंजाब के जिला पटियाला के गांव रेनो निवासी करनैल सिंह (61) कुंडली बॉर्डर पर जारी आंदोलन में शामिल थे। वह दो माह से आंदोलन स्थल पर रह रहे थे। बताया गया है कि उनकी दो-तीन दिन से तबीयत खराब थी। बुधवार रात को वह बेसुध हो गए। जब साथी किसानों ने उन्हें जगाने का प्रयास किया तो वह नहीं उठे। इस पर चिकित्सक को बुलाकर जांच कराई तो उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मामले की सूचना कुंडली थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया। साथी किसान संदीप का कहना था कि वह अविवाहित थे और भारतीय किसान यूनियन डकोंदा से संबंधित थे। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed