फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Public representatives will taste the Jalebis of Gohana in the budget session

Sonipat News: बजट सत्र में गोहाना की जलेबियों का स्वाद चखेंगे जनप्रतिनिधि

Mon, 17 Mar 2025 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 17 Mar 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Public representatives will taste the Jalebis of Gohana in the budget session
फोटो :33: सोनीपत के गोहाना स्थित मातूराम हलवाई की दुकान पर न्योता देने पहुंचे कैबिनेट मंत्री डॉ - फोटो : राधाकुंड में चरकुला नृत्य करतीं महिला कलाकार
सोनीपत। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के विधानसभा में बजट पेश के दौरान प्रदेश के जनप्रतिनिधि गोहाना के मशहूर मातूराम हलवाई की जलेबियों का स्वाद चखेंगे। इसके लिए बाकायदा कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने गोहाना पहुंचकर मातूराम के पौत्र को चंडीगढ़ आने का न्योता दिया है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी सांझा करते हुए डॉ. अरविंद शर्मा ने लिखा है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार को विधानसभा के बजट सत्र में प्रदेश के वित्त मंत्री होने के नाते बजट पेश करेंगे। इस दौरान गोहाना के प्रसिद्ध हलवाई मातूराम के पौत्र नीरज व उनकी टीम जलेबी बनाकर जनप्रतिनिधियों को खिलाएगी। इसके लिए पुरानी अनाज मंडी स्थित सबसे पुरानी दुकान पर पहुंचकर उन्हें चंडीगढ़ आने का न्योता दिया है। सोमवार को गोहाना के मातूराम हलवाई की स्पेशल जलेबियां चंडीगढ़ में बनाई जाएगी। विदित रहे कि गोहाना के मातूराम की जलेबियां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के सोनीपत आगमन के बाद से ही काफी चर्चित रही हैं। उसके बाद से भाजपा नेता लगातार गोहाना की जलेबियों को सुर्खियों में रखते हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गोहाना आगमन के दौरान भी जलेबियों का स्वाद चखा था। भाजपा की दिल्ली में जीत पर भी गोहाना की जलेबियां खूब सुर्खियों में रही थी। पिछले दिनों विधानसभा में जलेबियों की चर्चा हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed