फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   protest in delhi, waqf victim,

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे वक्फ पीड़ित : आर्य

Fri, 03 Jun 2016 01:07 AM IST
sonipat
sonipat Updated Fri, 03 Jun 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
protest in delhi, waqf victim,
बैठक के दौरान उपस्थित पदाधिकारी। - फोटो : bureau
प्रदेश सरकार से आस लगाए बैठे वक्फ पीड़ितों को अब तक न्याय नहीं मिला है। वक्फ कानून को निरस्त करने की मांग को लेकर अब केंद्र सरकार पर दबाव बनाए जाने के लिए सभी वक्फ पीड़ित दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन करेंगे। वक्फ टेनेंटस वेलफेयर एसोसिएशन दिल्ली व हरियाणा वक्फ लैंडलार्ड एसोसिएशन की गुरुवार को हुई संयुक्त बैठक में सभी ने एकमत से जंतर-मंतर पर एकत्रित होकर अपनी आवाज उठाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

यहां पर बताया गया कि प्रदेश के सभी 90 विधायकों द्वारा वक्फ कानून 2014 में संशोधन कर वक्फ पीड़ितों को राहत पहुंचाए जाने की सिफारिश की गई थी। किंतु बजट सत्र में वक्फ पीड़ितों को निराशा ही हाथ लगी और अब राष्ट्रीय स्तर पर सभी वक्फ पीड़ितों को एक मंच पर एकत्र कर केंद्र सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब ,राजस्थान आदि क्षेत्रों से वक्फ  पीड़ितों से संपर्क साधा जा रहा है और शीघ्र ही आपसी तालमेल से जंतर मंतर पर प्रदर्शन की तारीख तय की जाएगी। इस मौके पर दिल्ली से प्रधान जेएस मेहता, उपप्रधान मोहम्मद सलीम, महासचिव अंशुमान चावला, सचिव इंद्रजीत मदान, सह सचिव सुधीर जग्गी, हरियाणा से तिलकराज सेतिया, सन्नी बत्रा, सोम मालिक, विजय बुद्धिराजा, राकेश सचदेवा, रोबिन कुच्छल, आशीष आर्य, पवन तनेजा मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed