{"_id":"67a7b4e8b7a5d53bca0526e3","slug":"prostitution-racket-busted-in-spa-centre-eight-arrested-including-four-women-sonipat-news-c-197-1-snp1001-132008-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: स्पा सेंटर में देह-व्यापार का भंडाफोड़, चार महिलाओं सहित आठ पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: स्पा सेंटर में देह-व्यापार का भंडाफोड़, चार महिलाओं सहित आठ पकड़े
Sun, 09 Feb 2025 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 09 Feb 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
फोटो :19: सोनीपत के कुराड़ स्थित स्पा सेंटर में जांच करती पुलिस टीम। संवाद
सोनीपत। गांव कुराड़ के पास स्थित स्पा सेंटर में छापा डालकर मुरथल एसीपी की टीम ने देह व्यापार से पर्दा उठाया है। पुलिस ने स्पा सेंटर संचालक समेत चार लोगों को गिरफ्तार करने के साथ ही से दो विदेशी महिलाओं समेत चार महिलाओं को संरक्षण में लिया है। महिलाओं को जानकारी लेने के बाद छोड़ दिया गया। वहीं संचालक को रिमांड पर लिया है।
एसीपी अजीत सिंह ने बताया कि पुलिस उपायुक्त कार्यालय में शिकायत आई थी कि कुराड़ 51 माइल स्टोन स्थित भवन की तीसरी मंजिल पर दा रेबॉर्न स्पा में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। इस पर शुक्रवार रात को एएसआई किशोर को बोगस ग्राहक बनाकर भेजा गया। उसके बाद उनके साथ मुरथल थाना प्रभारी राजीव कुमार, एसआई बबली, महाबीर, एएसआई संदीप व मेनका और अन्य के साथ छापा डाला गया। टीम को स्पा सेंटर के अंदर संचालक सोनीपत निवासी निवासी अतिशय जैन मिला। उसको साथ लेकर जांच की तो एक कमरे में युवक-युवती आपत्तिजनक हालत में मिले। तीन अन्य युवती भी अलग कमरे में बैठी मिलीं। कमरे में मिले युवक की पहचान विनय के रूप में हुई। पुलिस ने वहां से मैनेजर सुमित व कर्मी संदीप को भी गिरफ्तार कर लिया। युवतियों को पुलिस ने संरक्षण में लिया। उनमें दो युवती थाईलैंड की मिली। चारों की जानकारी लेने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी अतिशय जैन, सुमित, संदीप व ग्राहक विनय को अदालत में पेश किया। जहां से अतिशय जैन को तीन दिन के रिमांड पर लिया है। वहीं सुमित व संदीप को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। ग्राहक विनय को जमानत मिल गई।
1000 से 1500 रुपये लेते थे आरोपी
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी स्पा सेंटर में आने वालों ग्राहकों से एक हजार से डेढ़ हजार रुपये लेते थे। आरोपी युवतियों को प्रति ग्राहक 500 रुपये देते थे। युवतियों ने बताया है कि वह मजबूरी में यह काम करती थी। स्पा मालिक उनके कागजात व मोबाइल अपने पास रख लेता था। बाद में जाते हुए वह कागजात व मोबाइल दे देता था। स्पा सेंटर में सभी सुविधाएं थी। इसमें कमरे के अंदर ही उत्कृष्ट स्नानघर भी बना रखा था।
विज्ञापन
स्पा सेंटर में देह व्यापार की शिकायत आई थी। इसके बाद छापा डालकर वहां से संचालक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। चार महिलाओं को संरक्षण में लेकर जानकारी लेने के बाद छोड़ दिया गया। देह व्यापार किसी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा।
- अजीत सिंह, एसीपी मुरथल