फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   STF constable arrested and then Murthal police station in-charge suspended

देह व्यापार धंधा : एसटीएफ का हवलदार गिरफ्तार, तत्कालीन मुरथल थाना प्रभारी निलंबित

Sat, 10 Jul 2021 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sat, 10 Jul 2021 11:48 PM IST
सार

मुरथल थाने से महज एक किमी दूर चल रहे देह व्यापार के धंधे में थाना प्रभारी अरुण कुमार को पहले लाइन हाजिर किया था। अब एसपी ने उसे निलंबित कर दिया है। डीएसपी की आरंभिक जांच में लापरवाही सामने आई। वहीं थाने में तैनात अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
STF constable arrested and then Murthal police station in-charge suspended
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरथल के ढाबों पर देह व्यापार के धंधे में पुलिस की संलिप्तता सामने आई है। एक ढाबे में हिस्सेदारी की बात सामने आने पर डीएसपी की टीम ने आरोपी एसटीएफ हवलदार को गिरफ्तार किया है। साथ ही मामले में मुरथल के तत्कालीन थाना प्रभारी अरुण कुमार को निलंबित कर दिया है। इस मामले में अभी और पुलिसकर्मियों पर गाज गिर सकती है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने सोनीपत पुलिस-प्रशासन के साथ मुरथल के हैप्पी, राजा और होटल वेस्टइन ढाबों पर छापा मारकर 12 युवतियों और पांच युवकों को गिरफ्तार किया था। रिमांड के दौरान आरोपी ओमबीर ने बताया कि इस मामले में एसटीएफ सोनीपत का हवलदार देवेंद्र भी हिस्सेदार है। 
विज्ञापन


बड़ौली निवासी देवेंद्र अकसर रात में हैप्पी ढाबे पर आकर बैठता था। इसके बाद डीएसपी विपिन कादियान की अगुवाई वाली टीम ने हवलदार देवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया है कि ढाबों के अंदर जुआ भी खेला जाता था। पुलिस ने हवलदार देवेंद्र समेत छह आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया, जहां उन्हें जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुरथल के ढाबों पर हो रहे देह व्यापार के मामले में हवलदार देवेंद्र को गिरफ्तार किया है। उसकी एक होटल में साझेदारी सामने आई है। तत्कालीन थाना प्रभारी को भी निलंबित कर दिया है। मामले में गहनता से जांच जारी है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। - जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी सोनीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed