फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Property tax is not being paid due to server down, crowd of people

सर्वर डाउन होने से नहीं भरा जा रहा प्रॉपर्टी टैक्स, लोगों की लगी भीड़

Wed, 28 Jul 2021 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Property tax is not being paid due to server down, crowd of people
सीएफसी में प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं होने पर निरीक्षण करने पहुंचे संयुक्त आयुक्त सुभाष चंद्र। सं - फोटो : Sonipat
नगर निगम कार्यालय में प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने के लिए आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई घंटे तक सीएफसी () में लाइन में खड़े होने के बाद भी कई बार बिना प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराए लौटना पड़ रहा है। इससे परेशान होकर लोग कई बार निगम अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं।
विज्ञापन

इस समस्या के समाधान को लेकर संयुक्त आयुक्त सुभाष चंद्र ने मंगलवार को सीएफसी का निरीक्षण किया और कर्मचारियों से बार-बार हो रहे सर्वर डाउन की जानकारी ली। इस पर संयुक्त आयुक्त ने प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने आए लोगों को मुख्यालय बात करके सर्वर ठीक कराने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने कर्मचारियों को साइट नहीं चलने तक प्रॉपर्टी टैक्स ऑफलाइन जमा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने प्रापर्टी टैक्स जमा होने की धीमी रफ्तार को देखते हुए 10 फीसदी छूट के साथ टैक्स जमा कराने का लोगों को मौका दिया है। अब उपभोक्ता 30 सितंबर तक 10 फीसदी छूट के साथ टैक्स जमा करा सकते हैं। इसी तरह से वित्तीय वर्ष 2021-22 तक यानी 31 मार्च 2022 तक प्रापर्टी टैक्स जमा कराने पर 25 फीसदी अतिरिक्त टैक्स की राहत मिलेगी। विभाग ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 31 जुलाई तक टैक्स जमा कराने पर 10 फीसदी की राहत का फैसला लिया था। हालांकि अब सरकार ने राहत की तिथि बढ़ा दी है। वित्तीय वर्ष 2021-22 का बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने पर राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने के लिए नगर निगम कार्यालय के सीएफसी में लोगों की लाइन रोजाना लग रही है, लेकिन साइट नहीं चलने के कारण लोगों को प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने में परेशानी हो रही है। कई घंटे तक लाइन में लगने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा। लोगों की लगातार मिल रही शिकायतों को लेकर संयुक्त आयुक्त सुभाष चंद्र ने सीएफसी का निरीक्षण किया और लोगों की समस्याएं सुनते हुए कर्मचारियों को प्रॉपर्टी टैक्स ऑफलाइन जमा करने के निर्देश दिए।

ऑनलाइन शिकायत दर्ज नहीं करने पर कर्मचारियों को लगाई फटकार
सीएफसी में निरीक्षण के दौरान संयुक्त आयुक्त सुभाष चंद्र ने व्यवस्था की जांच की। इस दौरान सीएफसी में फोन पर आने वाली सीवर ओवरफ्लो की शिकायत ऑनलाइन दर्ज नहीं करने पर संयुक्त आयुक्त ने कर्मचारियों को फटकार लगाई। उनका कहना है कि जब तक ऑनलाइन शिकायत दर्ज नहीं होगी, तब तक शिकायतकर्ता के फोन पर शिकायत दर्ज होने का एसएमएस नहीं जा सकेगा। ऐसे में शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि के लिए ऑनलाइन शिकायत तुरंत दर्ज की जाए। अगर भविष्य में इस तरह की लापरवाही सामने आई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed