फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Procession taken out to demand road, demonstration at Mini Secretariat

Sonipat News: रास्ते की मांग को लेकर निकाला जुलूस, लघु सचिवालय पर प्रदर्शन

Sat, 21 Oct 2023 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 21 Oct 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Procession taken out to demand road, demonstration at Mini Secretariat
सोनीपत। ईदगाह कॉलोनी में घरों के आगे व कब्रिस्तान तक रास्ते की मांग को लेकर लोगों ने शहर में जुलूस निकाला और लघु सचिवालय के गेट पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि नगर निगम आयुक्त को अपनी मांगों को लेकर शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान अभी नहीं हो पाया है। अधिकारियों के अनदेखी के कारण कॉलोनी के 35 घरों का रास्ता रेलवे की ओर से स्लीपर खड़े करके बंद कर दिया गया है। अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधि तक रास्ता दिलाने की मांग की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने लोगों को 15 दिन में जांच कराकर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

दलित पिछड़ा शोषित आवाज मंच के प्रदेशाध्यक्ष राजीव वर्मा के नेतृत्व में ईदगाह काॅलोनी के लोग जुलूस निकालते हुए लघु सचिवालय में पहुंचे। राजीव वर्मा ने कहा कि ईदगाह काॅलोनी में पहले रास्ता भी था और पानी निकासी के लिए सीवरेज लाइन भी थी, लेकिन रेलवे ने फरवरी में उनके मकानों के साथ स्लीपर खड़े करके दीवार बना दी है। इसके कारण पानी निकासी बंद होने के साथ ही घरों में आवाजाही के लिए भी रास्ता रुका हुआ है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि दीवार की वजह से बच्चे स्कूल नहीं जाते। दूसरी तरफ बुजुर्ग लंबे समय से अपने घरों के अंदर कैद होकर रह रहे हैं। कई बार समस्या के समाधान को लेकर गुहार लगाई है, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। इस दौरान नरेश नैय्यर, शौकीन, प्रवीण, मोइन खान, देवेंद्र, अयूब, प्रेम, आनंद जैन, वकील, इरशाद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed