फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Private schools did not upload the data of 48544 students on the UDISE portal, notice to 239 schools

Sonipat News: निजी स्कूलों ने 48544 विद्यार्थियों का डाटा यूडाइज पोर्टल पर नहीं किया अपलोड, 239 स्कूलों को नोटिस

Sat, 24 Jun 2023 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 24 Jun 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Private schools did not upload the data of 48544 students on the UDISE portal, notice to 239 schools
फोटो 37- जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, सोनीपत।
सोनीपत। यूडाइज पोर्टल पर स्टूडेंट डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (एसडीएमएस) कार्य नहीं करने वाले जिले के 239 निजी स्कूल शिक्षा विभाग के रडार पर हैं। इन स्कूलों को पोर्टल पर डाटा अपलोड करने के लिए 30 जून तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में शुक्रवार को राज्य शिक्षा निदेशक डॉ. अंशज सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंस कर जिले के आला शिक्षा अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। जिसमें कहा है कि नियमों की अवहेलना करने वाले निजी स्कूलों की सूची तैयार कर मुख्यालय भेजी जाए, ताकि इन स्कूलों की मान्यता रद्द की जा सके।
विज्ञापन


भारत सरकार की तरफ से बेहतर शिक्षा नीतियां लागू करने के लिए प्रत्येक स्कूल के पहली से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों का डाटा यूडाइज पोर्टल पर अपलोड करने की योजना तैयार की थी, जिससे राष्ट्रीय स्तर पर एक नीति लागू की जा सके। प्रदेश के सभी स्कूलों को 15 जून तक अपने स्कूलों का डाटा पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए थे। निर्देश के बावजूद जिले के 239 स्कूलाें ने अब तक विद्यार्थियों का 100 फीसदी डाटा पोर्टल पर अपलोड नहीं किया है। कॉन्फ्रेंस में जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी महावीर सिंह, जिला परियोजना समन्वयक रूपेंद्र पूनिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन 11 स्कूलों ने एक भी विद्यार्थी का डाटा नहीं किया अपलोड
स्कूल कुल विद्यार्थी
सर छोटूराम मॉडर्न स्कूल 949
हैप्पी चाइल्ड वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय 668
शारदा शिक्षा सदन 595
सत्यार्थ प्रकाश स्कूल 238
हरियाणा वैदिक हाई स्कूल 210
शांति प्रिय पब्लिक स्कूल 169
पंचशील वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय 152
भारत मॉडर्न स्कूल 139
आदर्श पब्लिक स्कूल 84
टैगोर बाल विद्यालय 57
न्यू फ्यूचर फाउंडेशन स्कूल 51
फरवरी से दिए जा रहे नोटिस, नहीं दिखाई गंभीरता

जिले में 1305 स्कूल हैं, जिनमें 3 लाख 43 हजार 197 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। शिक्षा विभाग ने इन सभी विद्यार्थियों का डाटा यूडाइज पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए थे। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि डीपीसी व डीईईओ कार्यालय की तरफ से बार-बार निर्देशों के बावजूद निजी स्कूलों ने विद्यार्थियों का डाटा पोर्टल पर अपलोड नहीं किया। इन स्कूलों को फरवरी से नोटिस जारी किए जा रहे हैं। उसके बावजूद अब तक 48544 विद्यार्थियों का डाटा पोर्टल पर अपलोड नहीं किया है। शिक्षा विभाग ने इन स्कूलों को अंतिम नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।


खंड स्तर पर इन स्कूलों का डाटा पेंडिंग
खंड स्कूल कुल विद्यार्थी पेंडिंग डाटा
सोनीपत 373
115408
21543
गन्नौर 233
51226

5826

गोहाना 156
44123

5610

कथूरा
68

15358

1503

खरखौदा 142
31561

2450

मुडलाना 107
24147

3970

राई
226
61374

7642
यूडाइज पोर्टल पर एसडीएमएस कार्य करने में निजी स्कूल गंभीरता नहीं दिखा रहे। विद्यार्थियों का 100 फीसदी डाटा पोर्टल पर अपलोड नहीं करने वाले जिले के 239 स्कूलों को नोटिस जारी किए गए हैं। शनिवार को इन स्कूलों को रिमांइडर दिए जाएंगे, जो स्कूल रिमांइडर नहीं लेंगे उनके गेट पर चस्पा किए जाएंगे। 30 जून तक 100 फीसदी डाटा अपलोड नहीं करने वाले स्कूलों की सूची मुख्यालय भेजी जाएगी। जिसके बाद इन स्कूलों की मान्यता रद्द की जा सकती है। -नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत

फोटो 37- जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, सोनीपत।

फोटो 37- जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, सोनीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed