{"_id":"6aac54f2c86dcdbb3c098208","slug":"principal-accuses-teacher-of-making-casteist-remarks-sonipat-news-c-197-1-snp1017-160738-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: प्राचार्य ने शिक्षिका पर लगाया जातिसूचक टिप्पड़ी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: प्राचार्य ने शिक्षिका पर लगाया जातिसूचक टिप्पड़ी का आरोप
विज्ञापन
फोटो राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षकों से बातचीत करते हुए पुलिसकर्मी। स्रोत - ग्र
गोहाना। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य दिलबाग सिंह ने अनुबंधित कंप्यूटर शिक्षिका विजयश्री पर हमला करने और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने बीईओ कथूरा लवल किशोर को शिकायत दी। शिकायत मिलने पर बीईओ ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को सुना और शिक्षिका की डेप्यूटेशन तत्काल प्रभाव से बीईओ कार्यालय में कर दी।
प्राचार्य दिलबाग सिंह ने बताया कि शिक्षिका करीब पांच वर्षों से अनुबंध आधार पर स्कूल में कार्यरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि उसका व्यवहार अन्य शिक्षकों के प्रति ठीक नहीं है और वह छात्राओं को भी अनावश्यक रूप से परेशान करती है।
वीरवार को कक्षा में देरी से आने पर छात्राओं को डांटने के मामले में वह शिक्षिका को समझाने गए थे। आरोप है कि इस दौरान शिक्षिका ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। हंगामे की सूचना मिलने पर अभिभावक और बरोदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
शिक्षिका की ओर से पर हमला करने व जातिसूचक शब्द करने की सूचना मिली थी। मामले की जांच के लिए मैं स्वयं स्कूल में गया था। शिक्षिका की डेप्यूटेशन बीईओ कार्यालय में कर दी गई है। मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी है।
लवल किशोर, बीईओ, कथूरा