फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Preparations underway to take 83 sanitation workers on payroll, strike started alleging bogus list

Sonipat News: 83 सफाईकर्मियों को पे रोल पर लेने की तैयारी, बोगस सूची बनाने का आरोप लगा शुरू की हड़ताल

Mon, 09 Sep 2024 08:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 09 Sep 2024 08:22 PM IST
विज्ञापन
Preparations underway to take 83 sanitation workers on payroll, strike started alleging bogus list
सोनीपत। नगर निगम ने 83 सफाई कर्मियों को पे रोल पर लेने की तैयारी शुरू कर दी है। ऐसे में ठेका सफाई कर्मचारी एकता मंच के सदस्यों ने निगम अधिकारियों पर बोगस सूची तैयार करने का आरोप लगाया और काम छोड़कर हड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालय में धरना देकर संयुक्त आयुक्त को ज्ञापन सौंरा और सभी कर्मियों को पे रोल पर लेने की मांग की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक उनकी मांग को नहीं माना जाता तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

प्रधान मुकेश टांक व कोषाध्यक्ष अनिल का आरोप है कि निगम की ओर से तैयार की गई सूची में 20 कर्मियों को शामिल किया है। बाकी सूची में ऐसे नाम हैं, जिन्होंने कभी काम नहीं किया। अधिकारियों ने बोगस सूची तैयार की है। जिसके चलते रोषित कर्मियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। मूल निवासी कर्मचारी कल्याण महासंघ के जिला संयोजक कुलदीप बेदी ने समर्थन दिया। धरने पर सावन कुमार, रविंद्र, अंकुश, विजय, मुकेश कर्मा, अनिल, बलजीत, अमित, शंकर समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



-शहरी स्थानीय निकाय के नियमों पर खरे उतर रहे 83 सफाई कर्मियों की सूची तैयार की है। जिसमें सभी कर्मी ठेकारत है। उनके सेवा नियमों व रिकॉर्ड में दर्ज हाजिरी के अलावा सफाई दरोगा, निरीक्षकों से रिपोर्ट लेकर यह सूची तैयार की है। कुछ कर्मियों की ओर से लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं।
-साहब सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed