फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Preparations underway to build a wall in the market, traders protest

Sonipat News: मार्केट में दीवार बनवाने की तैयारी, व्यापारियों ने किया विरोध

Fri, 05 Dec 2025 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 05 Dec 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Preparations underway to build a wall in the market, traders protest
फोटो 06. सोनीपत में गोहाना रोड मार्केट में दीवार निर्माण के लिए पहुंचाई गई ईंटों को लेकर विरोध
सोनीपत। गोहाना रोड आरओबी से ककरोई चौक की ओर बाजार में दीवार बनाने के लिए पुलिस ने निर्माण सामग्री मंगाई तो व्यापारियों ने उसका विरोध किया। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि बाजार में दीवार का निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। इस पर पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ने शुक्रवार को बैठक करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


व्यापारियों को जैसे ही जानकारी मिली कि गोहाना रोड मार्केट के बीचोंबीच दीवार बनाने की तैयारी चल रही है तो उन्होंने तुरंत जिला व्यापार मंडल के प्रधान संजय सिंगला को सूचना देकर मौके पर बुला लिया। व्यापारियों का कहना था कि बिना किसी पूर्व सूचना और बातचीत के बीच सड़क पर स्थायी निर्माण की कोशिश समझ के परे हैं।
विज्ञापन

इससे व्यापार व आमजन दोनों प्रभावित होंगे। जिला प्रधान संजय सिंगला ने ट्रैफिक थाना प्रभारी देशराज से बात करके दीवार निर्माण को तत्काल रोकने का आग्रह किया। इसके बाद एसएचओ देशराज ने निर्माण कार्य को फिलहाल रुकवा दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएचओ ने तत्काल पुलिस उपायुक्त नरेंद्र कादियान को स्थिति से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय सिंगला की डीसीपी से फोन पर बात करवाई। बातचीत के दौरान सिंगला ने मार्केट में दीवार न बनाने का अनुरोध किया और व्यापारियों की चिंता से अवगत कराया। डीसीपी ने शुक्रवार को खुद मौके पर पहुंचकर व्यापारियों के साथ बैठक करने का आश्वासन दिया।

व्यापारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
प्रधान संजय सिंगला ने कहा कि बाजार के बीच दीवार निर्माण किए जाने से व्यापारियों और आम राहगीरों की परेशानी बढ़ेगी। प्रशासन एक ओर अतिक्रमण हटाने की बात करता है जबकि दूसरी ओर खुद स्थायी अतिक्रमण जैसा कदम उठा रहा है। इसका व्यापार मंडल विरोध करता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी भी स्थायी निर्माण से पहले व्यापारियों की सहमति और जनहित को प्राथमिकता नहीं दी तो वह आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed