फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Postmortem of former security guard's body done, police got important clues

Sonipat News: पूर्व सुरक्षा गार्ड के शव का कराया पोस्टमार्टम, पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग

Mon, 01 Apr 2024 02:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 01 Apr 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Postmortem of former security guard's body done, police got important clues
सोनीपत। गांव कुमासपुर के पास स्थित देवीलाल पार्क में पूर्व सिक्योरिटी गार्ड की सिर व चेहरे पर ईंट-पत्थर से हमला कर बेरहमी से हत्या करने के मामले में परिजनों के आने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया। परिजन शव को लेकर बरेली रवाना हो गए। पुलिस का कहना है कि मामले में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


गांव शाहपुर तुर्क निवासी विकास ने 28 मार्च को बहालगढ़ थाना पुलिस काे बताया कि एक साल पहले वह कमांडो सिक्योरिटी में काम करते थे। उस दौरान उनकी पहचान उत्तर प्रदेश के जिला बरेली के गांव तेजगांव निवासी इमरान अली (30) से हुई थी। इमरान बहालगढ़ में किराए पर रहता था। इमरान अली भी काम की तलाश में कमांडो कंपनी में आए थे। विकास ने बताया था कि उन्होंने बाद में कमांडो कंपनी छोड़कर अपनी खुद की सिक्योरिटी कंपनी बना ली थी। इसके बाद इमरान उनके पास कई लोगों को नौकरी पर लगवा चुका था। इससे उनकी दोस्ती हो गई थी। वह 28 मार्च को सुबह देवीलाल पार्क में घूमने गए तो वहां इमरान अली का शव पड़ा मिला था। उनकी सिर में पत्थर मारकर हत्या की गई थी। उनके चेहरे पर भी वार किए गए थे। बहालगढ़ थाना पुलिस ने विकास के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। मृतक के परिजनों के आने के बाद पुलिस ने इमरान अली के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने हत्यारों का पता लगाने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन




पूर्व सुरक्षा गार्ड के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। मामले में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही पुलिस मामले का पटाक्षेप कर देगी।

इंस्पेक्टर राजीव कुमार, थाना प्रभारी, बहालगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed