फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Poor quality bricks were being used in the construction of the park.

Sonipat News: पार्क के निर्माण में इस्तेमाल हो रही थीं घटिया ईंटें

Sat, 20 Jun 2026 07:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 20 Jun 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
Poor quality bricks were being used in the construction of the park.
फोटो : सोनीपत के गन्नौर ​​​​स्थित लहरी सिंह पार्क में ईंटों को देखते विधायक देवेंद्र कादियान। स
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। नगर पालिका के साथ स्थित लहरी सिंह पार्क को लगभग ढाई करोड़ रुपये से आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। निर्माण कार्य के बीच विधायक देवेंद्र कादियान ने पार्क का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता जांची।
ईंटों की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं मिलने पर विधायक ने ठेकेदार को फोन कर फटकार लगाई और निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान विधायक ने नगर पालिका सचिव को भी निर्माण कार्य की नियमित निगरानी करने और गुणवत्ता से समझौता न करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता के पैसे से बनने वाले विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सर्वोपरि होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने पार्क में मौजूद बुजुर्गों की समस्याएं सुनकर उनका जल्द समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही लोगों से अपील की कि वे निर्माण कार्य पर नजर रखें। यदि किसी प्रकार की खामी या अनियमितता दिखाई दे तो तुरंत अवगत कराएं।
विधायक ने कहा कि लहरी सिंह पार्क उनके ड्रीम प्रोजेक्ट्स में शामिल हैं। इसे सबसे आधुनिक और सुविधायुक्त पार्कों में विकसित किया जाएगा। पार्क में बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए अलग-अलग सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी ताकि सभी आयु वर्ग के लोग इसका लाभ उठा सकें।

बच्चों के लिए आधुनिक झूलों और खेल उपकरणों से युक्त सुरक्षित किड्स जोन विकसित किया जाएगा। पार्क में आकर्षक एवं ऊर्जा दक्ष लाइटिंग सिस्टम लगाया जाएगा जिससे शाम के समय इसकी सुंदरता और बढ़ेगी। पार्क में दो मुख्य प्रवेश द्वार भी बनाए जाएंगे जिससे लोगों की आवाजाही सुगम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed