फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Pooja is in the poster and Manasi is the best in Haryanvi dance

Sonipat News: पोस्टर में पूजा तो हरियाणवी नृत्य में मानसी अव्वल

Tue, 17 Sep 2024 07:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 17 Sep 2024 07:04 AM IST
विज्ञापन
Pooja is in the poster and Manasi is the best in Haryanvi dance
फोटो 12- सोनीपत के राई के गांव जाखौली स्थित राजकीय महाविद्यालय में आयोजित प्रतिभा खोज प्रतियोगि
राई। गांव जाखौली स्थित राजकीय महाविद्यालय में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्रभारी किरण चौहान ने किया। पोस्टर बनाओ में पूजा तो हरियाणवी नृत्य में मानसी ने बाजी मारी।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम की संयोजक डॉ. पर्ल ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान रंगोली, कविता पाठ, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता, हरियाणवी एकल एवं समूह नृत्य व प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने सभी प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा दिखाई। पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में बीकॉम प्रथम वर्ष की पूजा पहले, सैजल दूसरे व तमन्ना तीसरे स्थान पर रही। रंगोली बनाओ प्रतियोगिता में पूजा व तनीषा पहले, चंचल व आरती दूसरे और साक्षी ने तीसरा प्राप्त किया। हरियाणवी नृत्य प्रतियोगिता में मानसी प्रथम, पूजा द्वितीय व साक्षी ने तृतीय स्थान पर रही। हरियाणवी समूह नृत्य में नैंसी व अमीषा ने प्रथम, आरती व पायल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता में मनीषा ने प्रथम, अंशिका ने द्वितीय व आरती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में जितेश ने प्रथम, तनीषा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गायन प्रतियोगिता में चंचल प्रथम स्थान पर रही। इस दौरान डॉ. दिनेश, आमिर व स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed