फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   haryana assembly elections 2019, INLD Leader Anita Khanda Alleged BJP MP Ramesh Kaushik

हरियाणाः भाजपा छोड़ इनेलो नेता बनी अनीता ने सांसद पर लगाए आरोप, टिकट दिलाने को मांगे 3 करोड़

Sat, 28 Sep 2019 11:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sat, 28 Sep 2019 11:38 AM IST
विज्ञापन
haryana assembly elections 2019, INLD Leader Anita Khanda Alleged BJP MP Ramesh Kaushik
अनीता खांडा, रमेश कौशिक - फोटो : फाइल फोटो
लोकसभा चुनाव में जजपा से भाजपा में शामिल होने वाली खरखौदा की पूर्व प्रत्याशी अनीता खांडा ने अब दोबारा इनेलो का दामन थाम लिया है। क्योंकि वह इनेलो टूटने पर ही जजपा में गई थीं। अनीता खांडा ने इनेलो में जाने के बाद भाजपा सांसद रमेश कौशिक पर ऐसा आरोप लगाया है, जिससे विधानसभा चुनाव से पहले बवाल बच गया है।
विज्ञापन


अनीता खांडा ने आरोप लगाया है कि सांसद रमेश कौशिक ने उससे टिकट के लिए 3 करोड़ रुपये मांगे थे, लेकिन उसकी आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं है कि वह रुपये दे सकती। इस कारण ही सांसद ने उसका फोन तक उठाना छोड़ दिया और इस कारण ही उसे भाजपा छोड़नी पड़ी। इनेलो के टिकट पर 2014 में चुनाव लड़ने वाली अनीता खांडा ने जजपा बनने पर उसका दामन थाम लिया था। लोकसभा चुनाव के समय अनीता ने जजपा को छोड़कर भाजपा को ज्वाइन किया था। अब दोबारा अनीता खांडा इनेलो में शामिल हो गई हैं।
विज्ञापन


अनीता खांडा ने कहा कि उसे भाजपा में पूरा सम्मान देने की बात कहकर ज्वाइन कराया गया था। लेकिन लोकसभा चुनाव के बाद सांसद का रवैया बदल गया और उससे कहा गया कि वह चुनाव लड़ना चाहती हैं तो तीन करोड़ रुपये लगेंगे। उसने अपनी आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं होने की बात कही तो उसके बाद उसका फोन उठाना भी बंद कर दिया गया। उसने कहा कि भाजपा केवल पूंजीपतियों की पार्टी है और वहां केवल रुपये देकर ही टिकट मिल सकता है। इसलिए उसने दोबारा से इनेलो में आने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुझसे कभी टिकट की बात नहीं हुई, अब चुनाव की वजह से ऐसा बोल रहीं
सांसद रमेश कौशिक ने इस बारे में बातचीत करने पर कहा कि मुझसे अनीता खांडा की कभी टिकट को लेकर बात ही नहीं हुई और उसने मेरे पास फोन तक नहीं किया। वह किस आधार पर टिकट के लिए रुपये मांगने व फोन नहीं उठाने की बात कह रही हैं। सांसद ने कहा कि टिकट हाईकमान तय करता है तो यहां कोई भी नेता इस तरह की बात ही नहीं कर सकता है। सांसद का कहना है कि अब विधानसभा चुनाव होने के कारण वह सुर्खियों में आने के लिए इस तरह से बोल रही हैं जो इस मामले में झूठ बोलने वाले का सभी को पता चल जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed