{"_id":"5d45ea9c8ebc3e6ce04caf39","slug":"police-station-sonipat-news-rtk5094384105","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहालगढ़ में कम्यूनिटी सेंटर में थाना खोलने के विरोध में उतरे लोग, हंगामा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहालगढ़ में कम्यूनिटी सेंटर में थाना खोलने के विरोध में उतरे लोग, हंगामा किया
विज्ञापन
कम्युनिटी सेंटर में थाना बनाने के विरोध में उतरे लोगों को समझाते भाजपा नेता मोहनलाल बड़ौली
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राई। बहालगढ़ में नया थाना खोलने की मंजूरी मिलने के बाद पुलिस ने जगह तलाशते हुए कम्यूनिटी सेंटर को चिह्नित किया। इस तरह पुलिस ने नया थाना बहालगढ़ के कम्यूनिटी सेंटर में खोलने की तैयारी कर दी। जिसका पता चलने पर वहां के लोग भड़क गए और सेंटर में थाना खोलने का विरोध करते हुए शनिवार सुबह कम्यूनिटी सेंटर में पहुंचकर हंगामा कर दिया। पता चलने पर भाजपा व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य मोहनलाल बड़ौली भी वहां पहुंच गए। वहां लोगों को किसी तरह समझाकर शांत कराया और उनको आश्वासन दिया कि कम्यूनिटी सेंटर में थाना नहीं खोलने दिया जाएगा।
बहालगढ़ में अभी तक चौकी थी जो राई थाने के अंतर्गत आती थी। लेकिन पिछले महीने बहालगढ़ में थाना खोलने की मंजूरी शासन से मिली है और उसके बाद से थाना खोलने के लिए जगह की तलाश शुरू कर दी गई थी। बहालगढ़ में बनाए गए कम्यूनिटी सेंटर में थाना खोलने के लिए जगह को चिह्नित किया गया और वहां थाना खोलने की तैयारी शुरू कर दी गई। इसका पता चलने पर वहां के लोग भड़क गए और थाना खोलने का विरोध करते हुए शनिवार को कम्यूनिटी सेंटर में एकत्र हो गए। वहां लोगों ने कहा कि कम्यूनिटी सेंटर उस समय बनाया गया था, जब गांव नगर निगम में चला गया था। इसको बनाने में पंचायत का पैसा खर्च किया गया है, जिससे गांव के लोग यहां शादी व अन्य कार्यक्रम कर सकें। लेकिन अब पुलिस इसपर अपना कब्जा जमाना चाहती है, जिसका विरोध किया जाएगा। ग्रामीण सुनील रोहिल्ला ,रोहताश, साहब सिंह, बलबीर, राजेश कौशिक ने बताया कि बहालगढ़ गांव के पास किसी प्रकार की कोई पंचायती जमीन नही है। कहा कि वह कम्यूनिटी सेंटर में थाना खोलने का विरोध करेंगे और इसके लिए सड़कों पर उतरकर आंदोलन भी करेंगे। इसका पता चलने पर भाजपा व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य मोहनलाल बडौली वहां पहुंचे। मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि अगर ग्रामीण यहां पर पुलिस थाना बनने से सहमत नहीं हैं तो उनकी जमीन पर थाना नहीं बनने दिया जाएगा। इसको लेकर अधिकारियों से बातचीत की जाएगी। इस दौरान बलबीर, विनोद, रामचंद्र, सन्नी, अशोक, हरिसिंह, जगदीश आदि मौजूद रहे।
मुरथल थाने से हटे पांच गांव, बड़ी से जोड़े
मुरथल थाने में आने वाले गांव रामनगर, राजपुर, भूर्री, लड़सौली व पिपली खेड़ा को मुरथल से हटाकर बड़ी में जोड़ा गया है। बड़ी में पिछले महीने ही नया थाना बनाया गया है, लेकिन उस थाने को सात अगस्त से शुरू किया जाएगा।