फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Police School: ACP said- daughters should become helpers of police, no need to worryPolice School: ACP said- daughters should become helpers of police, no need to worry

पुलिस की पाठशाला : एसीपी बोले- पुलिस की मददगार बने बेटियां, घबराने की जरूरत नहीं

Wed, 30 Jul 2025 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 30 Jul 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Police School: ACP said- daughters should become helpers of police, no need to worryPolice School: ACP said- daughters should become helpers of police, no need to worry
फोटो  :18: सोनीपत के गांव मुरथल स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पुलिस
सोनीपत। गांव मुरथल स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से पुलिस की पाठशाला लगाई गई। सहायक पुलिस आयुक्त अजीत सिंह ने छात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर जागरूकता का पाठ पढ़ाने के साथ ही नशे के खिलाफ लड़ाई में योगदान देने की अपील की।
विज्ञापन


मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में एसीपी अजीत सिंह ने कहा कि बेटियों को किसी भी हालात में घबराने की जरूरत नहीं है। कुछ भी संदेहास्पद लगते ही बेझिझक पुलिस की सहायता लें। पुलिस का दायित्व है कि समाज में कानून व्यवस्था बनी रही। उन्होंने छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराते हुए कहा कि पुलिस का प्रयास है कि बेटियां रात एक बजे भी सड़क पर चलते हुए असुरक्षित महसूस न करें।
विज्ञापन

साथ ही कहा कि अगर कोई अभद्रता करें तो उसके बारे में भी परिजनों या स्कूल स्टाफ के साथ ही पुलिस को अवगत कराएं। अगर कोई छात्रा कोई अनैतिक कार्य देखती है तो स्कूल में लगी शिकायत पेटिका में बिना नाम के भी अपनी शिकायत डाल सकती है। इस पर अवश्य ही कार्रवाई कराई जाएगी। उन्होंने नशे के खिलाफ लड़ाई में सहयोग की अपील की। नशा करने वालों के बारे में स्कूल व अभिभावकों को जानकारी दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर अपराध में जागरूकता बड़ा हथियार

साइबर अपराध पर जागरूक करते हुए एसीपी अजीत सिंह ने कहा कि अनजान कॉल के बहकावे में आने से बचें। किसी भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रुपयों के लालच से दूर रहें। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अनजान लाइक को अपना समर्थन बिल्कुल न दें। अनजान नंबर से आने वाले वीडियो कॉल भी नहीं उठाने चाहिए।
साइबर ठग खुद को पुलिस बताकर उन लोगों का डिजिटल अरेस्ट कर रहे हैं, जो उनकी धमकियों से डर जाते हैं। फेसबुक पर अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार नहीं करना चाहिए। ईमेल अटैचमेंट के जरिये किसी सॉफ्टवेयर को डाउनलोड न करें। क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड की जानकारी वेब ब्राउजर में जमा न करें। ओटीपी किसी के साथ शेयर न करें। साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर दें।




बचने को अपनाएं यह टिप्स

- एम-कवच को डाउनलोड करें। यह मुफ्त मोबाइल सुरक्षा एप है, जिसे सी-डैक से विकसित किया गया है। नागरिकों को हैकर्स और स्कैम से बचाने में मदद करता है।

- अपनी व्यक्तिगत तस्वीरें सार्वजनिक रूप से साझा न करें।

- अपनी जन्मतिथि, नाम, मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कभी पासवर्ड में न करें।



इस तरह के कार्यक्रम छात्राओं के लिए बेहद उपयोगी : सतीश

स्कूल के प्राचार्य सतीश त्यागी ने कहा कि इस तरह के आयोजन छात्राओं के लिए जागरूकता के साथ-साथ कॅरियर संबंधी रास्ता दिखाने वाले होते हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में सफल होने के लिए अनुशासन सबसे बड़ा हथियार है। शिक्षा का सदैव सदुपयोग करना चाहिए। उन्होंने पुलिस व अमर उजाला टीम का आभार जताया।

फोटो  :18: सोनीपत के गांव मुरथल स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पुलिस

फोटो  :18: सोनीपत के गांव मुरथल स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed