{"_id":"669ea7d8d139e66b150930d4","slug":"police-removed-encroachment-shopkeepers-protested-at-many-places-sonipat-news-c-197-1-snp1003-121776-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पुलिस ने अतिक्रमण हटवाया, कई जगह दुकानदारों का हुआ विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पुलिस ने अतिक्रमण हटवाया, कई जगह दुकानदारों का हुआ विरोध
Tue, 23 Jul 2024 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 23 Jul 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। पुलिस विभाग ने नगर निगम के साथ मिलकर सोमवार को अतिक्रमण के खिलाफ मुहिम की शुरुआत की। अतिक्रमण का विरोध अभियान पहले दिन ही विवादों में आ गया है। दुकानदार जिला व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ सिविल लाइन थाने में पहुंचे और विरोध जताया। सभी ने एकजुट होकर कहा कि उन्हों अतिक्रमण के नाम पर प्रताड़ित किया जा रहा है। अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करनी है तो निगम व पुलिस नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करें।
सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) राहुल देव टीम के साथ कच्चे क्वार्टर बाजार पहुंचे। दुकानों के आगे रखे मेज व फट्टी उठानी शुरू कर दिया। इस दौरान दुकानदारों ने विरोध भी किया, लेकिन पुलिस बल ज्यादा होने के कारण दुकानदारों की नहीं चल सकी। इसके बाद दुकानदार सिविल पुलिस थाने पहुंचे। दुकानदारों ने बताया कि कुछ दुकानदार अतिक्रमण कर रहे हैं, उनकी शिकायत निगम अधिकारियों को दी जा रही है। अतिक्रमण की आड़ में निगम अधिकारी उनके खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं जो गलत है।
एसीपी राहुल देव ने पुलिस और नगर निगम की टीम के साथ बाजार का निरीक्षण करके मार्केट एसोसिएशन को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद टीम बस स्टैंड और गुड़ मंडी रोड पर भी पहुंची और कई जगह से रेहड़ी और दुकानों के बाहर रखा सामान हटवाया। व्यापार मंडल के जिला प्रधान संजय सिंगला का कहना है कि अतिक्रमण की कार्रवाई को लेकर अधिकारियों से बातचीत की गई है। जल्द ही बैठक करके अतिक्रमण का हल मिलकर निकाला जाएगा। वहीं बाजारों के पास पार्किंग की समस्या अधिकारियों के समक्ष रखी जाएगी।
विज्ञापन
वर्जन
बाजारों में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए जुर्माना किया जाएगा। साथ ही दुकानों के बाहर रखा सामान भी जब्त किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- राहुल देव, सहायक पुलिस आयुक्त