फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Police personnel removed street vendors from Shaheedi Chowk, gave warning

Sonipat News: नप कर्मियों ने शहीदी चौक से हटाई रेहड़ियां, दी चेतावनी

Fri, 12 Jan 2024 11:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 12 Jan 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Police personnel removed street vendors from Shaheedi Chowk, gave warning
सोनीपत के गोहाना में शहीद चौक पर रेहड़ी हटाने के बाद खड़ी ई-रिक्शा। संवाद
गोहाना। नगर परिषद टीम ने शुक्रवार को शहीद चौक के पास अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया। इस दौरान कर्मचारियों ने मुख्य बाजार के गेट के नजदीक लगी रेहड़ियों को हटा दिया। कर्मचारियों ने दुकानदारों को फिर अतिक्रमण न करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

भवन निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि अगर रेहड़ी संचालक दोबारा से अतिक्रमण करते पाया गया तो उसका चालान किया जाएगा। सामान भी जब्त किया जाएगा। कार्यकारी अधिकारी निशा शर्मा ने बताया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नप टीम की तरफ से अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन फिर भी रेहड़ी संचालक बाज नहीं आ रहे हैं। नप के अधिकारियों के अनुसार शहर में चार जगह रेहड़ियों के लिए चिह्नित की है। जहां पर वे रेहड़ी लगा सकते हैं।
विज्ञापन




वहीं रेहड़ी संचालकों का कहना है कि बाजार में उनकी बिक्री होती है, जबकि नप की तरफ से उन्हें शहर के बाहर भेजा जा रहा है, जहां पर बिक्री नहीं होती है। वह साफ सफाई रखने और अतिक्रमण न करने का पूरा ध्यान रखते हैं। फिर भी नप की तरफ से उनकी रेहड़ी हटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन
शहर में किसी भी सूरत में अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। अतिक्रमण हटाने के लिए टीम गठित की गई, जो प्रतिदिन बाजारों में जाकर अतिक्रमण हटा रही है।-निशा शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed