फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Police patrolled, Municipal Corporation removed encroachment

Sonipat News: पुलिस ने की गश्त, नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण

Sat, 25 Feb 2023 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 25 Feb 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Police patrolled, Municipal Corporation removed encroachment
एसीपी वीरेंद्र राव के नेतृत्व में शहर के कच्चे क्वार्टर मार्केट में गश्त करती पुलिस। संवाद
सोनीपत। जिले में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एसीपी वीरेंद्र राव, इंस्पेक्टर सवित, यातायात इंस्पेक्टर रवि, बड़ी थाना प्रभारी संदीप ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। शहर के अंदर पुलिस के साथ नगर निगम की टीम भी मौजूद रही। नगर निगम से सीएसआई साहब सिंह व सतेंद्र ने अतिक्रमण पर कार्रवाई की। सड़क पर रखे सामान को उठाकर ट्राली में डाला। साथ ही हिदायत दी कि अतिक्रमण न करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त बी सतीश बालन के निर्देश पर पुलिस के पैदल गश्त की योजना तैयार की गई है। पुलिस हर दिन अलग-अलग थाना क्षेत्र में पैदल गश्त करेगी। शुक्रवार को एसीपी वीरेंद्र राव व इंस्पेक्टर सवित ने शहर के कच्चे क्वार्टर मार्केट, सुभाष चौक, ओल्ड डीसी रोड पर गश्त की। वहीं इंस्पेक्टर संदीप ने बड़ी थाना क्षेत्र में गश्त की। इस अभियान के तहत 25 फरवरी को सेक्टर-27 थाना एरिया व मोहाना थाना एरिया में गश्त की जाएगी। जबकि 26 को थाना कुंडली व सदर गोहाना एरिया में गश्त की जाएगी।
विज्ञापन


गश्त करने वाली टीमें आला अधिकारियों को देंगी रिपोर्ट
गश्त करने वाली टीम दुर्घटना वाले ब्लैक स्पॉट, टूटी सड़ व खराब लाइटों का पता लगाकर उनकी रिपोर्ट भी तैयार करेगी ओर आला कमान तक पहुंचाएंगी। पैदल गश्त का समय शाम चार बजे से नौ बजे तक रहेगा। एसीपी वीरेंद्र राव ने बताया कि इस नए प्रयास से लोगों के बीच पुलिस की उपस्थिति बढ़ने के साथ ही नए संपर्क सूत्र भी जुड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला आयुक्त के निर्देश पर क्षेत्र में गश्त की गई है। पैदल गश्त कर आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास जगाना है। साथ ही आपराधिक घटनाओं को लेकर लोगों को जागरूक करना है। शुक्रवार को अभियान के दौरान नगर निगम की टीम भी साथ ही और अतिक्रमण हटवाया। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। सवित कुमार, प्रभारी सिविल लाइन थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed