फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Police has not yet opened the way on the borders of Delhi

कुंडली-सिंघु-टीकरी बॉर्डर: पुलिस ने अभी नहीं खोला रास्ता, बनी है बैरिकेड की दीवार, किसानों ने कर ली वापसी की तैयारी

Fri, 10 Dec 2021 10:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत/बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत/बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 10 Dec 2021 10:12 PM IST
सार

शुक्रवार को कुंडली सीमा से किसानों की वापसी के चलते केएमपी-केजीपी जीरो प्वाइंट तक जाम लगा रहा।

विज्ञापन
Police has not yet opened the way on the borders of Delhi
कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर पहले की तरह रखे गए पत्थर व बैरिकेड दूसरी ओर कुंडली से केजीपी-केएमपी जीरो प्वाइंट पर बनी जाम की स्थिति। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कुंडली, सिंघु और टीकरी बॉर्डर पर जारी किसान आंदोलन स्थगित होने के बाद किसानों ने वापसी की तैयारी शुरू कर दी है। ऐसे में शुक्रवार को किसान पूरा दिन सामान समेटने में लगे रहे। झोपड़ियों से लेकर तंबुओं व पक्के निर्माणों की ईंटों को किसानों ने ट्रालियों व ट्रकों में लाद लिया है।
विज्ञापन


इसके चलते केजीपी-केएमपी के जीरो प्वाइंट से कुंडली-सिंघु बॉर्डर तक जाम की स्थिति बनी रही। कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस की तरफ से रखे गए पत्थर व बैरिकेड पहले की तरह ही लगे हुए हैं। अभी पुलिस ने रास्ता नहीं खोला है, किसानों के जाने के बाद ही उन्हें हटाया जाएगा। जिसके बाद ही बॉर्डर के रास्ते दिल्ली की तरफ आवागमन शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन


गुरुवार को किसान आंदोलन स्थगित होने व कुंडली बॉर्डर समेत अन्य मोर्चे हटाने के एसकेएम के निर्णय के बाद दूसरे दिन भी कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर पहले ही तरह बंद रहा। दिल्ली पुलिस की तरफ से लगाए गए बैरिकेड व बड़े पत्थर हटाने को लेकर कोई पहल नहीं हुई। हालांकि किसान पूरा दिन कुंडली बॉर्डर से केजीपी-केएमपी जीरो प्वाइंट तक डाली गई झोपड़ी, तंबू व पक्के निर्माण हटाने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को जश्न की तैयारी भी जमकर की जा रही है। किसानों ने विशाल लंगर लगाने के इंतजाम के लिए आसपास के गांवों व पंजाब से राशन मंगवा लिया है। वहीं भीड़ बढ़ने के कारण पुलिस ने जाम से बचने के लिए केएमपी-केजीपी से वाहनों के एनएच-44 पर उतारने पर प्रतिबंध लगाया है। जाम से बचने के लिए केजीपी-केएमपी से सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक वाहन एनएच-44 पर नहीं उतर सकेंगे। 

उधर, टीकरी बॉर्डर पर धरना दे रहे किसानों ने शुक्रवार को बहादुरगढ़ शहर में सफाई अभियान चलाया। कूड़े को इकट्ठा कर एक तरफ रखवाया। किसानों ने कहा कि उन्हें एक वर्ष से अधिक समय हो गया है, अब उनकी मांगे पूरी हुई हैं। उनका कर्तव्य बनता है कि वे इस स्थल की सफाई भी करें। किसान बलविंदर, सुखजिंदर, सुखदेव, वरियाम सिंह, हरदीप सिंह, सुखचैन, बलबीर सिंह ने कहा कि जब वे अपनी मांगों को लेकर बहादुरगढ़ के टीकरी बॉर्डर पर पहुंचे थे तो यहां के लोगों ने उनका भरपूर सहयोग किया। 

शाहजहांपुर खेड़ा बाॉर्डर खाली

वहीं संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से रेवाड़ी के पास स्थित शाहजहांपुर खेड़ा बाॉर्डर खाली कर दिया है। किसानों ने बताया कि आंदोलन समाप्त हो गया है लेकिन मांगों को लेकर लड़ाई जारी रहेगी। किसानों को विदा करने के लिए किसान नेता योगेंद्र यादव धरनास्थल पर पहुंचे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed