{"_id":"66859823a74c1782c703b37b","slug":"police-fired-bulldozer-on-the-illegal-house-of-lawrence-bishnois-shooter-akshay-palda-sonipat-news-c-197-1-snp1001-120671-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: लॉरेंस बिश्नोई के शूटर अक्षय पलड़ा के अवैध मकान पर पुलिस ने चलाया बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: लॉरेंस बिश्नोई के शूटर अक्षय पलड़ा के अवैध मकान पर पुलिस ने चलाया बुलडोजर
Wed, 03 Jul 2024 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 03 Jul 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
राई (सोनीपत)। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर अक्षय पलड़ा के मकान पर बुधवार को पुलिस प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया। आरोप है कि पंचायत की जमीन पर कब्जा कर दो कमरे व बाथरूम बनाया गया था। बीडीपीओ मुरथल की मौजूदगी में निर्माण गिराया गया। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। अक्षय पलड़ा ने गांव में करीब 450 वर्ग गज भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा था।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शार्प शूटर अक्षय पलड़ा को पंजाब के बठिंडा में गिरफ्तार किया गया था। उस पर आरोप है कि उसका मकान गांव पलड़ा की पंचायती जमीन पर बना हुआ था, जिसे अवैध घोषित किया गया। इस मकान को तोड़ने के लिए बुधवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बीडीपीओ पूनम चंदा, थाना प्रभारी बहालगढ़ राजीव कुमार की टीम पहुंची। पुलिस बल भी तैनात किया गया था। बीडीपीओ के आदेश पर प्रशासनिक टीम ने बुलडोजर चलाकर मकान को तोड़ दिया। मकान में दो कमरे और चहारदीवारी बनाई गई थी। बताया जा रहा है कि मकान में अक्षय पलड़ा के पिता रहते थे। अक्षय पलड़ा पर 23 मुकदमे दर्ज हैं।
28 जून को भी पलड़ा गांव में गई थी प्रशासनिक टीम
प्रशासनिक टीम 28 जून को भी पलड़ा गांव में गई थी। ड्यूटी मजिस्ट्रेट से लेकर पुलिस टीम गांव में गई थी। तब प्रशासनिक टीम को बैरंग लौटना पड़ा था। अब मकान को तोड़ दिया गया।