फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   PNB to expose the theft of millions in the tunnel by

पीएनबी में सुरंग बनाकर करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश

Fri, 31 Oct 2014 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Fri, 31 Oct 2014 12:32 AM IST
विज्ञापन
फिल्मी स्टाइल में 84 फीट सुरंग खोदकर गोहाना के पंजाब नेशनल बैंक के स्ट्रांग रूम से करोड़ों रुपये के जेवरात और नकदी चुराने वालों का पुलिस ने 72 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 39 किलो सोने और चांदी के जेवरात बरामद कर लिए हैं। पुलिस के अनुसार करीब डेढ़ माह तक प्रतिदिन चार से पांच घंटे खुदाई कर पांच लोगों ने सुरंग बनाकर इस वारदात को अंजाम दिया था। यह सुरंग बैंक से लगे एक खाली पड़े मकान से खोदी गई थी और इसका मास्टर माइंड मकान मालिक ही था, जिसने अपने साथियों के गिरफ्तार किए जाने पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को दिन में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें कोर्ट में पेश कर नौ दिन की रिमांड पर लिया था, जबकि एक आरोपी को शाम को गिरफ्तार किया गया, जिसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन



27 अक्तूबर को गोहाना के पुराने बस स्टैंड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा में सुरंग बनाकर करोड़ों रुपये की चोरी को अंजाम दिया गया था।  चोरों ने बैंक के पास में ही खाली पड़े मकान में सुरंग बनाकर बैंक में सेंध लगाई थी। इस मामले में पीएनबी बैंक प्रबंधक सतीश कुमार गोयल ने थाना शहर में मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायत में बताया था कि चोरों ने बैंक के स्ट्रांग रूम में सेंध लगाकर लाकर नंबर 181 से 270 (89 लाकरों) को तोड़कर आभूषण चोरी कर लिए हैं। बृहस्पतिवार को  पुलिस अधीक्षक अरुण सिंह ने बताया कि डीएसपी गोहाना राजीव देशवाल के नेतृत्व में पुलिस टीमें इस मामले की जांच कर रहीं थी। सूचना के आधार पर दो आरोपियों सुरेंद्र उर्फ  काला और बलराज उर्फ  बल्लू को गांव लाठ की सीमा से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर अभी तक 38 किलो 910 ग्राम सोने और चांदी के आभूषणों के अलावा 60 हजार रुपये की नकदी गांव कटवाल के ईंट भट्ठे से बरामद कर ली है। इन दोनों की निशान देही पर देर शाम एक अन्य आरोपी सतीश निवासी कटवाल को भी गिरफ्तार कर लिया गया जबकि इसी गांव का एक अन्य आरोपी राजेश अभी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कस्सी, खुरपा और गैती से बनाई सुरंग

आरोपियों ने बताया कि इस घटना को अंजाम देने के लिए करीब डेढ़ माह पहले बैंक के पीछे खाली पडे़ मकान के अंदर से कस्सी, खुरपा और गैती से सुरंग खोदने का कार्य शुरू किया था। आरोपी रात के समय 4 से 5 घंटे खुदाई करते थे। इसमें से एक आरोपी सुरंग खोदता था तो दूसरा मिट्टी उठाकर तीसरे को देता था। यहां से तीसरा मिट्टी को कट्टों में भरता था और चौथा आरोपी मिट्टी को दूसरे कमरे में डालकर आता था और एक अन्य आसपास नजर बनाए रखता था। इन चारों ने 84 फीट लंबी और 2.5 फीट चौड़ी सुरंग खोदी थी।  

जैक से फर्श तोड़ बैंक में हुए दाखिल

सुरंग बनने के बाद बैंक मेें घुसने  के लिए चोरों ने एक साधारण जैक का इस्तेमाल किया। धीरे-धीरे फर्श पर दबाव बनाकर एक गोलाकार होल बनाया फिर बैंक में दाखिल हो गए और 89 लॉकरों का माल ले उड़े।

एक लैब असिस्टेंट बाकी मैट्रिक तक

बैंक में सेंध लगाने वाले कुछ खास पढ़े-लिखे नहीं हैं। पूछताछ के अनुसार बलराज, सुरेंद्र, सतीश और राजेश में केवल सुरेंद्र ही सबसे अधिक पढ़ा लिखा है। सुरेंद्र ने लैब टेक्नीशियन का कोर्स कर खानपुर में अपनी लैब भी खोल रखी है। अन्य तीनों आरोपी खेतीबाड़ी का काम करते हैं।

10 लाख के इनाम ने चोरों को पकड़वाया
पुलिस ने बैंक चोरी के मामले में आरोपियों की सूचना देने पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। इसी कारण एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि गांव लाठ में दो युवक संदिग्ध हालात में घूम रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस ने इन दोनों युवकों को हिरासत में लिया तो पूछताछ में उन्होेंने अपराध कबूला। खास बात यह है कि इनमें से सतीश और राजेश को छोड़कर दोनों अन्य आरोपियों का कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं है। सतीश और राजेश गांव में शरारती किस्म के व्यक्तियों में शामिल थे, हालांकि ये कुख्यात अपराधी भी नहीं थे।

 
कमेटी के सामने की बरामदगी
एसपी ने बताया कि सोने-चांदी और नकदी की बरामदगी पुलिस ने कमेटी के सामने की थी। इस कमेटी में पीड़ित उपभोक्ताओं के पांच लोग भी शामिल थे। इसके अलावा मौके पर एक मजिस्ट्रेट, एक डीएसपी भी थे। उपभोक्ताओं की कमेटी के सामने ही बरामद किए सामान का वजन भी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed