{"_id":"681523851316d0d9480f8876","slug":"plot-sold-fraudulently-in-the-name-of-deceased-wife-sonipat-news-c-197-1-snp1003-136088-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मृत पत्नी के नाम प्लॉट को फर्जीवाड़ा कर बेचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मृत पत्नी के नाम प्लॉट को फर्जीवाड़ा कर बेचा
Sat, 03 May 2025 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 03 May 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
गन्नौर। नीति आयोग के अधिकारी ने अपने पिता सहित अन्य पर उनकी दिवंगत मां के नाम प्लाॅट को धोखाधड़ी कर बेचने का आरोप लगाया है। गन्नौर थाना पुलिस ने इस संबंध में आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
नीति आयोग, दिल्ली में सहायक अनुभाग अधिकारी दिल्ली निवासी अंकित यादव ने बताया कि उनकी माता हेमलता यादव की मृत्यु 4 दिसंबर 2008 को हो चुकी है। इसके बावजूद 17 अक्टूबर 2012 को उनकी संपत्ति को एक महिला ने हेमलता बनकर धोखाधड़ी से रजिस्ट्री कर बेच दिया था। अंकित यादव ने अपने पिता धर्मबीर यादव पर इस प्लॉट को धोखे से बेचने का आरोप लगाया। इस पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो सामने आया कि हेमलता की मृत्यु के लगभग चार साल बाद गढ़ी केसरी स्थित प्लॉट को फर्जी तरीके से कमला देवी नामक महिला के नाम करवा दिया गया।
जांच में यह स्पष्ट हुआ कि हेमलता की जगह किसी अन्य महिला को खड़ा कर फर्जीवाड़ा किया गया। इस धोखाधड़ी में अंकित के बयान पर उनके पिता धर्मबीर यादव के साथ वसीका नवीस, नंबरदार समेत आठ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद