फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Playing with the safety of girl students, school running in a building with weak walls

Sonipat News: छात्राओं की सुरक्षा से खिलवाड़, कमजोर दीवारों पर बने भवन में चल रहा स्कूल

Sun, 22 Dec 2024 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 22 Dec 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Playing with the safety of girl students, school running in a building with weak walls
फोटो 16- सोनीपत के गोहाना में स्कूल का निरीक्षण करती एसडीएम अंजली श्रोत्रिय व अन्य। संवाद
गोहाना। पुरानी अनाज मंडी में बने राजकीय प्राथमिक विद्यालय का भवन ऐसी दीवारों के सहारे खड़ा है, जिसकी नींव ही कमजोर है। इसका खुलासा तब हुआ, जब विद्यालय के साथ लगती धर्मशाला को पुर्ननिर्माण के लिए उखाड़ा गया। नौनिहालों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठे तो गोहाना की एसडीएम अंजली श्रोत्रिय तुरंत मामले का संज्ञान लेने के लिए मौके पर पहुंची और स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने पीडब्ल्यूडी को भवन की सुरक्षा की जांच करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने जांच होने तक धर्मशाला का निर्माण कार्य रुकवाने के आदेश दिए, ताकि निर्माण कार्य के दौरान स्कूल में कोई हादसा न हो।
विज्ञापन

पुरानी अनाज मंडी स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में शहर व आसपास क्षेत्र में रहने वाले बच्चे शिक्षा ग्रहण करते आते हैं। भवन की दीवार साथ लगती धर्मशाला की दीवार के साथ बनीं हैं। 69 साल पहले बनी धर्मशाला का अब पुर्ननिर्माण किया जाना है, जिसके लिए धर्मशाला की दीवार को उखाड़ा तो चौकाने वाला मामला सामने आया। नींव की खोदाई करने पर पता लगा कि धर्मशाला के साथ लगती दीवार महज तीन ईंची बनाई गई है, वहीं दीवार को जमीन पर से ही उठाया गया है, नींव नहीं खोदी गई। इसके साथ ही पिलर भी फर्श के ऊपर से ही उठाए गए हैं। पिलर का निर्माण करने के सरिये डालने के बजाय ईंटों से किया गया है। हालात यह है कि यह लापरवाही अब मासूम बच्चों के लिए घातक हो सकती है। मामला एसडीएम गोहाना अंजली क्षेत्रिय के पास पहुंचा तो उन्होंने तुरंत स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर काम रुकवाया और पीडब्ल्यूडी को जांच के निर्देश दिए। साथ ही आश्वासन दिया कि जनवरी में स्कूल की छुट्टी होने के दौरान स्कूल का काम भी गुणवत्ता से कराया जाएगा।
विज्ञापन


-
शहर की पुरानी अनाज मंडी में बने प्राथमिक विद्यालय में कमजोर दीवार होने की सूचना मिली थी। जांच के लिए पीडब्ल्यूडी को निर्देश दे दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। मामले में अगर किसी की लापरवाही सामने आती है तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंजली श्रोत्रिय, एसडीएम, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed