{"_id":"67a96c0f3c0bcad00004b080","slug":"player-murder-vansh-was-earning-name-in-sports-along-with-studies-silver-medalist-power-lifter-killed-2025-02-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खिलाड़ी का कत्ल: पढ़ाई के साथ खेल में नाम कमा रहा था वंश... रोजगार कर परिवार का बंटाता था हाथ; तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिलाड़ी का कत्ल: पढ़ाई के साथ खेल में नाम कमा रहा था वंश... रोजगार कर परिवार का बंटाता था हाथ; तस्वीरें
अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 10 Feb 2025 09:21 AM IST
सार
रजत पदक विजेता पावर लिफ्टर की पांच गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पावर लिफ्टर अपनी परिचित युवती के घर गया था। युवती के पड़ोसी के घर के बाहर बाइक खड़ी करने को लेकर झगड़ा हुआ था। गुस्से में पड़ोसी ने पांच गोलियां मार दीं।
विज्ञापन
1 of 6
Player Murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सोनीपत के प्रगति नगर में गोलियां मारकर मौत के घाट उतारे गए वंश पढ़ाई के साथ खेलों में भी नाम कमा रहे थे। वह उत्कृष्ट खिलाड़ी होने के साथ ही अपनी डेयरी में काम कर परिवार का हाथ बंटाते थे। मामूली कहासुनी में युवक की हत्या से परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
विकास नगर के रहने वाले वंश मलिक फिलहाल दूरस्थ शिक्षा निदेशालय से बीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहे थे। वह दो भाइयों में बड़े थे। उनसे छोटे भाई सुशांत है जो 12वीं कक्षा के छात्र है। वंश मलिक जिस युवती के घर डाटा केबल लेने गए थे वह उनके साथ छोटूराम चौक स्थित जिम में अभ्यास करती हैं।
2 of 6
सोनीपत पुलिस
- फोटो : संवाद
वहीं से दोनों की पहचान हुई थी। वह रविवार को उनकी गली से गुजर रहे थे तो उनके घर डाटा केबल लेने चले गए। इसी दौरान उन्होंने गली में अपनी बाइक खड़ी की थी। जिसे लेकर कुलदीप के परिवार के साथ झगड़ा हो गया। जिसमें वंश की जान ही चली गई।
3 of 6
सोनीपत पुलिस
- फोटो : संवाद
नेशनल स्तर पर चांदी व राज्य स्तर पर जीत चुके सोना
वंश मलिक उत्कृष्ट पावर लिफ्टर थे। वह बेंच प्रेस में नेशनल स्तर पर चांदी जीत चुके थे। गोल्डी जिम के संचालक गोल्डी बताते हैं कि वह बेहतर खिलाड़ी थे। उन्होंने दो साल पहले दिल्ली में हुई नेशनल बेंच प्रेस स्पर्धा में सोना जीता था। उससे पहले सोनीपत के बीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में वह सोना जीत चुके थे। वह जिला स्तर पर भी सोना जीत चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सोनीपत पुलिस
- फोटो : संवाद
पढ़ाई व खेल के साथ परिवार का करता था पालन
वंश मलिक पढ़ाई व खेलों के साथ ही परिवार की तरफ से चलाई जा रही दूध डेयरी में काम करते थे। परिवार दूध बेचकर बेहतर गुजर बसर कर रहा था। इसमें वंश सदैव आगे रहते थे।
विज्ञापन
5 of 6
वंश
- फोटो : फाइल
पिता बीमार होने के चलते अस्पताल में थे दाखिल
बताया जा रहा है कि वंश के पिता बीमार होने के चलते अस्पताल में दाखिल थे। उनका ऑपरेशन होना था। उससे पहले ही बेटे की हत्या कर दी गई। ऐसे में परिवार के सदस्य उन्हें घर ले आए। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।