फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Places for placing posters, banners and hoardings for publicity of political parties and candidates have been determined.

Sonipat News: राजनैतिक दलों व उम्मीदवारों के प्रचार-प्रसार के लिए पोस्टर, बैनर व होर्डिंग्स लगाने के स्थान निर्धारित

Thu, 22 Aug 2024 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 22 Aug 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Places for placing posters, banners and hoardings for publicity of political parties and candidates have been determined.
सोनीपत। छह विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक दलों व उम्मीदवारों की ओर से किए जाने वाले चुनाव प्रचार-प्रसार के लिए रैली स्थान निर्धारित किए है। साथ ही पोस्टर, बैनर व होर्डिंग्स लगाने के लिए स्थान निर्धारित किए हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि गन्नौर विधानसभा क्षेत्र में रैली करने के लिए नई अनाज मंडी गन्नौर, बीएसटी ग्राउंड गन्नौर, शहजादपुर में राजकीय स्कूल का ग्राउंड, सनपेड़ा गांव स्थित बिक्री केंद्र, गांव पुरखास, कुराड़, हसनपुर और कामी स्थित खेल स्टेडियम को निर्धारित किया गया है। इसके अलावा पोस्टर, बैनर व होर्डिंग के लिए जीटी रोड पर बना हुए पुल के नीचे, पुरानी अनाज मंडी, पुलिस थाने वाली दीवार, न्यू लघु सचिवालय की रोड के साथ लगती दीवार व बस स्टैंड गन्नौर को निर्धारित किया गया है। हैलीपेड के लिए अंतरराष्ट्रीय बागवानी मार्केट और बीएसटी ग्राउंड को निर्धारित किया है।
विज्ञापन


राई विधानसभा क्षेत्र
रैली करने के लिए एचएसआईआईडीसी राई का मैदान, एचएसआईआईडीसी कुंडली में निफ्टम के पास वाला मैदान, राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में राई खेलकूद स्कूल राई के पीछे वाला स्थान, ग्राम पंचायत औरंगाबाद में राजीव गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम, राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में गांव असावरपुर का कम्युनिटी सेंटर, साउथ प्वाइंट स्कूल मुरथल, गांव सेरसा व नाहरा स्थित खेल स्टेडियम निर्धारित किया गया है। पोस्टर, बैनर व होर्डिंग्स लगाने के लिए गांव बढ़मलिक स्थित रणबीर हुड्डा सदन, बीसवां मील पर खेलकूद स्कूल के सामने वाली जगह, जाखौली में राधा कृष्ण वाटिका चौक, हलालपुर में पंचायत घर, पतला कम्युनिटी सेंटर, नाहरी में कम्युनिटी सेंटर, जाट जोशी में जोहड़ के पास स्थित खाली जगह, लिवासपुर में थ्री पौंड के पास स्थित खाली जगह और रेवली में जोहड़ के पास स्थित खाली जगह को निर्धारित किया गया है। हैलीपेड के लिए गांव नाहरी में राजकीय कन्या स्कूल, गांव हलालपुर में राजीव गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम व दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल का मैदान निर्धारित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




खरखौदा विधानसभा क्षेत्र
रोहतक रोड स्थित अनाज मंडी, सरकारी अस्पताल के साथ खाली मैदान व थाना कलां रोड पर स्थित जागृति स्थल को रैली करने के लिए निर्धारित किया है। बस स्टैंड खरखौदा के दोनों गेटों के पास, पुरानी ट्रेजरी का खाली मैदान और भगवान परशुराम पार्क को पोस्टर, बैनर व होर्डिंग लगाने के लिए निर्धारित किया है। हैलीपेड के लिए प्रताप स्कूल खेल मैदान तथा शहीद दलबीर सिंह कॉलेज पीपली को निर्धारित किया है।



सोनीपत विधानसभा क्षेत्र
रैली करने के लिए सेक्ट-15 स्थित हुडा ग्राउंड, नई अनाज मंडी, सेक्टर-23 में राजू पैलेस के नजदीक स्थित हुड्डा ग्राउंड को निर्धारित किया है। दिल्ली-बहालगढ़ रोड पर ओसराम फैक्टरी के सामने हुडा की खाली भूमि, पुराने औद्योगिक क्षेत्र में हॉकी ग्राउंड के साथ लगते पार्क, मुरथल रोड पर शुभम गार्डन के पास स्थित हुडा का खाली मैदान, सेक्टर-12 व 13 की मुख्य सड़क, सेक्टर-14 व 15 की मुख्य सड़क, गढ़ी ब्राह्मणान में स्टाफ क्वार्टर के पीछे स्थित नगर निगम की खाली भूमि, ऑफिसर काॅलोनी की तरफ स्थित स्वर्ण जयंती पार्क, गढ़ी ब्राह्मणान की तरफ स्थित स्वर्ण जयंती पार्क, महलाना रोड पर सेक्टर-23 राजू पैलेस के पास स्थित हुडा का खाली मैदान, सेक्टर-23 ग्रीन बेल्ट बीटीडब्ल्यू के पास, लेजर वैली पार्क, हुडा पार्क यूनिपोल, शनि मंदिर की पार्किंग, सुभाष चौक पर खाली स्थान, बहालगढ रोड पर जाट जोशी कट, गेटवे स्कूल के पास हुडा की खाली जमीन, सेक्टर-23 के बाहरी रोड वाली ग्रीन बेल्ट और बैयापुर में नरेला रोड स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सामने वाले स्थान को पोस्टर, बैनर व होर्डिंग लगाने के लिए निर्धारित किया है।


गोहाना विधानसभा क्षेत्र
सब्जी मंडी गोहाना व देवीलाल स्टेडियम गोहाना को रैली करने के स्थान के रूप में निर्धारित किया गया है। सब्जी मंडी, ड्रेन नंबर-8 की पश्चिमी दीवार, पुरानी अनाज मंडी गोहाना, देवी लाल स्टेडियम की दीवार, शमशान भूमि पार्क रोड की दीवार, नई सब्जी मंडी गोहाना को पोस्टर, बैनर व होर्डिंग लगाने के स्थान के रूप में निर्धारित किया है।



बरोदा विधानसभा क्षेत्र
रैली करने, पोस्टर, बैनर व होर्डिंग लगाने के लिए गांव महमूदपुर स्थित खेल स्टेडियम, गांव बरोदा मोर में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का खेल मैदान, बरोदा मोर में बाबा मंदिर के पूर्व दिशा में लगती 2 एकड़ पंचायती जमीन, मुंडलाना गोशाला के पास स्थित बिक्री केंद्र, गांव मोई हुड्डा, कथूरा, मिर्जापुर खेड़ी, कटवाल, गिवाना में खेल स्टेडियम को निर्धारित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed