Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   placement agency operator woman was shot in leg, victim had gone to get food from cupboard in Sonipat

Sonipat: प्लेसमेंट एजेंसी संचालक युवती के पैर में लगी गोली, अलमारी से खाना लेने गई थी पीड़ित; तब हुआ हादसा

Sat, 08 Jun 2024 11:42 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 08 Jun 2024 11:42 AM IST
सार

पीड़ित अंशिका यादव ने बताया कि वह फिलहाल सेक्टर-14 सोनीपत में रहती हैं। उन्होंने गांधी चौक के पास स्थित एक मॉल में प्लेसमेंट एजेंसी खोल रखी है। कपिल शुक्रवार को एक पिस्तौल व गन लेकर आया था। उसने पिस्तौल व गन को अलमारी में रख दिया था।

विज्ञापन
placement agency operator woman was shot in leg, victim had gone to get food from cupboard in Sonipat
सोनीपत पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत के गांधी चौक स्थित मॉल में प्लेसमेंट एजेंसी चलाने वाली युवती पैर में गोली लगने से घायल हो गई। युवती ने मॉल में ही दूसरी प्लेसमेंट एजेंसी चला रहे युवक की अलमारी में रखी पिस्तौल को उठा लिया था। जिसका लॉक खुलने से ट्रिगर दबा और गोली चल गई। युवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने युवती के बयान पर दूसरी प्लेसमेंट एजेंसी के संचालक पर लापरवाही व 30 लाइसेंसी शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला कानपुर के गांव दबौली निवासी अंशिका यादव ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि वह फिलहाल सेक्टर-14 सोनीपत में रहती हैं। उन्होंने गांधी चौक के पास स्थित एक मॉल में प्लेसमेंट एजेंसी खोल रखी है। उसी मॉल में गांव थाना कलां निवासी कपिल ने भी प्लेसमेंट एजेंसी खोल रखी है। कपिल शुक्रवार को एक पिस्तौल व गन लेकर आया था। उसने पिस्तौल व गन को अलमारी में रख दिया था।
विज्ञापन


अंशिका ने बताया कि उसकी अलमारी में उनका टिफिन भी रखा था। जब उन्होंने दोपहर को टिफिन लेने को अलमारी खोली तो वहां रखी पिस्तौल उठा ली। उन्हें नहीं पता था कि पिस्तौल लोड है और छोड़ने से चल जाएगी। जब वह पिस्तौल को छेड़ने लगी तो अचानक लॉक हट गया और उनके अंगूली ट्रिगर पर रखते ही गोली चल गई। गोली उनके बाएं पैर की पिंडली में जा लगी। आवाज सुनकर कपिल वहां आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह पिस्तौल को अलमारी में रखकर उन्हें उपचार के लिए मुरथल रोड स्थित निजी अस्पताल में ले गया। साथ ही उनके भाई अभिलेष को बुला लिया। उन्होंने अपने भाई को मामले की जानकारी दी। हादसा कपिल की लापरवाही से हुआ है। जिस पर मामले से पुलिस का पता लगने पर पुलिस अस्पताल में पहुंच गई। पुलिस ने अंशिका के बयान पर कपिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed