फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Pitbull mauls six-month-old baby and aunt; condition critical.

Sonipat News: पिटबुल ने छह माह के बच्चे और बुआ को काटा, हालत गंभीर

Fri, 18 Sep 2026 02:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Pitbull mauls six-month-old baby and aunt; condition critical.
फोटो: सोनीपत की सिक्का कॉलोनी में घर के बाहर सड़क पर गिरे छह माह के बच्चे पर झपट रहे कुत्ते को
सोनीपत। सिक्का कॉलोनी में 14 सितंबर की शाम पड़ोसी के पालतू पिटबुल कुत्ते ने गोद में लिए छह माह के बच्चे और उसकी बुआ पर हमला कर दिया। हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसे बचाने के प्रयास में बुआ भी घायल हुई। बच्चे का उपचार फिलहाल पीजीआई रोहतक में चल रहा है। परिवार ने मामले में पुलिस को शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन

परिवार के अनुसार बुआ बच्चे को गोद में लेकर गली में घूम रही थी। इसी दौरान कुत्ते ने दोनों पर हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने किसी तरह उन्हें कुत्ते से बचाया। निर्मला देवी का आरोप है कि कुत्ते ने बच्चे के चेहरे, पेट और शरीर के कई हिस्सों पर काट लिया। परिजन उसे उपचार के लिए दिल्ली ले गए थे, लेकिन इलाज का खर्च अधिक होने के कारण वापस लेकर आए और फिलहाल पीजीआई रोहतक में उपचार करा रहे हैं।
विज्ञापन

आर्थिक मदद करने से मुकरा कुत्ते का मालिक
परिजनों का कहना है कि घटना के बाद कुत्ते के मालिक ने शुरुआती इलाज के लिए आर्थिक मदद की थी, लेकिन बाद में उपचार का खर्च उठाने से पीछे हट गए। परिवार ने बच्चे के इलाज के लिए आर्थिक सहायता और आगे के उपचार की व्यवस्था कराने की मांग की है। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें गली में कुत्ते के बच्चे पर हमला करने का घटनाक्रम दिखाई दे रहा है।

फोटो: सोनीपत की सिक्का कॉलोनी में घर के बाहर सड़क पर गिरे छह माह के बच्चे पर झपट रहे कुत्ते को

फोटो: सोनीपत की सिक्का कॉलोनी में घर के बाहर सड़क पर गिरे छह माह के बच्चे पर झपट रहे कुत्ते को

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed