{"_id":"67ec39c480d5b70b3a01c957","slug":"pistol-aimed-at-the-head-of-the-vendor-association-and-assaulted-sonipat-news-c-197-1-snp1001-134607-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: वेंडर एसोसिएशन के प्रधान पर तानी पिस्तौल, मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: वेंडर एसोसिएशन के प्रधान पर तानी पिस्तौल, मारपीट
Wed, 02 Apr 2025 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 02 Apr 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
गोहाना। गांव मदीना के पास गोहाना की नई सब्जी मंडी में वेंडर एसोसिएशन के प्रधान ने कई युवकों पर पिस्तौल तान कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं उन्हें गाड़ी से कुचलने का प्रयास किया गया। उन्होंने खेत में भागकर जान बचाई। घायल को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बरोदा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव मदीना निवासी मेहर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह गोहाना की नई सब्जी मंडी में वेंडर एसोसिएशन के प्रधान हैं। वह सोमवार देर शाम मंडी से गांव जा रहे थे। लाखनमाजरा रोड से मदीना गांव की तरफ मुड़ने पर देवा और उसके छह साथी खड़े हुए मिले। उनके पास हथियार थे। इनमें दो व्यक्ति गांव घड़वाल के रहने वाले हैं। दो व्यक्तियों ने उन पर पिस्तौल तान दी और अन्य ने डंडों से हमला किया। उन्हें गाड़ी से कुचलने की कोशिश की तो वह खेत में भाग गए। वह गांव की तरफ गए तो उनका भाई देवेंद्र मिल गया। भाई ने उन्हें नागरिक अस्पताल गोहाना में पहुंचाया, जहां से मेडिकल कॉलेज खानपुर रेफर कर दिया गया। आरोपी पहले भी मारपीट की कोशिश कर चुके हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।