फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Pipeline burst during foundation digging in the plot, gas leaking caused panic

Sonipat News: प्लाॅट में नींव की खोदाई के दौरान फटी पाइप लाइन, गैस लीक होने से हड़कंप मचा

Tue, 25 Jun 2024 10:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 25 Jun 2024 10:00 PM IST
विज्ञापन
Pipeline burst during foundation digging in the plot, gas leaking caused panic
राई। राई औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार शाम खाली प्लाॅट में नींव की खोदाई के दौरान अचानक पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की पाइप लाइन फट गई। तेज प्रेशर के कारण वहां काफी देर तक हड़कंप मचा रहा। बाद में गेल गैस कंपनी को सूचना देकर गैस की आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद कंपनी के टीम पहुंची और देर रात तक कर्मचारी पाइप लाइन को ठीक करने में जुटे रहे। गेल गैस की निगमित संचार की मुख्य प्रबंधक शिल्पी टंडन ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी संख्या 1791 के सामने मंगलवार शाम सात बजे खाली प्लाॅट की चहारदीवारी निर्माण के लिए मशीन से नींव खोदाई की जा रही थी। इस दौरान अचानक 135 एमएम वाली मीडियम प्रेशर की पीएनजी पाइप लाइन फट गई। इससे गैस लीक होने लगी। तभी आसपास के लोगों ने गेल गैस के कंट्रोल रूम में फोन पर सूचना देकर गैस की आपूर्ति बंद कर दी गई। इसके बाद लोगों को राहत मिल सकी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed