फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Pilot Project: Hemoglobin test of 629 children was done on the first day, less blood was found in five children.

पायलट प्रोजेक्ट : पहले दिन 629 बच्चों की हीमोग्लोबिन जांच हुई, पांच बच्चों में कम मिला खून

Mon, 13 May 2024 09:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 13 May 2024 09:54 PM IST
विज्ञापन
Pilot Project: Hemoglobin test of 629 children was done on the first day, less blood was found in five children.
सोनीपत। बच्चों को एनीमिया मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से हीमोग्लोबिन जांच शुरू कर दी गई है। फिरोजपुर बांगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के तहत आने वाले गांवों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच अभियान पायलट प्रोजेक्ट के तहत शुरू किया गया है। इसका शुभारंभ उप सिविल सर्जन डाॅ. स्वराज चौधरी, डॉ. अनविता कौशिक व खंड शिक्षा अधिकारी सुजाता खत्री ने किया। इस दौरान सीएचसी के अंतर्गत आने वाले गांवों के स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीमें बच्चों के हीमोग्लोबिन की जांच करेंगी।
विज्ञापन


पहले दिन सोमवार को 629 बच्चों की हीमोग्लोबिन जांच की गई। जांच के बाद बच्चे की शारीरिक स्थिति का रिकॉर्ड भी रखा जाएगा। माइल्ड यानी मामूली, मोड्रेट यानी कमी के अनुकूल और सीवियर यानी अत्यधिक खून की कमी का पता लगाने के लिए टेस्ट किए जा रहे है। उप सिविल सर्जन डॉ. स्वराज चौधरी ने कहा कि छह माह से 5 साल तक के बच्चों में 7 ग्राम, 6 से 11 साल के बच्चों में 8 ग्राम और 12 से 14 साल तक के बच्चों में 8 ग्राम खून की मात्रा होनी चाहिए। जांच के दौरान पांच बच्चों में सबसे ज्यादा खून की कमी थी। उन बच्चों का स्वास्थ्य विभाग की ओर से उपचार किया जाएगा। साथ ही बच्चों को आयरन फोलिक एसिड की गोलियां वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed