फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   person found dead outside railway station, not identified

रेलवे स्टेशन के बाहर मृत मिला व्यक्ति, नहीं हुई पहचान

Sun, 10 Oct 2021 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
person found dead outside railway station, not identified
सोनीपत। रेलवे डाकघर के पास रविवार सुबह एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह भिजवाया और शनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए।
विज्ञापन

जीआरपी से जांच अधिकारी धर्मपाल सिंह ने बताया कि रविवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के बाहर एक व्यक्ति मृत पड़ा है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे, रेलवे डाकघर के पास फुटपाथ पर करीब 40 वर्षीय व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। उस पर काले रंग का कंबल ढका हुआ था। घटनास्थल पर मौजूद लोगों से मृतक के बारे में पूछताछ की गई, ताकि उसकी पहचान नहीं की जा सके। मृतक के दाहिने बाजू पर त्रिशूल गुदा हुआ है। मृतक के बारे में कोई सूचना न मिलने पर शव को शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन

तीन दिन बाद भी नहीं हुई पहचान
साउथ प्वाइंट स्कूल के पास तीन दिन पहले ट्रेन की चपेट में आने में आने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई थी। राहगीरों की सूचना पर जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम करवा शवगृह में रखवा दिया था। काफी प्रयास के बाद भी पहचान न होने पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed