फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   People's anger erupted over water shortage, lock was put outside the Public Health Department.

Sonipat News: पानी की किल्लत पर लोगों का फूटा गुस्सा, जनस्वास्थ्य विभाग के बाहर जड़ा ताला

Fri, 17 Oct 2025 11:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
People's anger erupted over water shortage, lock was put outside the Public Health Department.
फोटो : 08 : पानी की किल्लत पर जनस्वास्थ्य विभाग के बाहर प्रदर्शन करते लोग। संवाद
गन्नौर। लंबे समय से चल रही पानी की किल्लत को लेकर शुक्रवार सुबह लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। स्थानीय लोगों ने नगरपालिका पूर्व उपाध्यक्ष सुनील लंबू के नेतृत्व में जन स्वास्थ्य विभाग के बाहर एकजुट हुए और बूस्टिंग स्टेशन का ताला लगाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

लोगों ने विभागीय अधिकारियों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए और जल आपूर्ति व्यवस्था को जल्द दुरुस्त करने की मांग की। सुनील लंबू ने बताया कि बीते कई दिनों से अशोक नगर व शास्त्री नगर के कुछ हिस्सों में पिछले तीन दिनों से नलों में पानी नहीं आ रहा है। यदि कहीं पानी आ भी रहा है तो वह दूषित है जो पीने लायक नहीं है।
विज्ञापन

स्थिति यह है कि लोगों को रोजाना पीने का पानी तक खरीदना पड़ रहा है। शिकायतें करने के बावजूद विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। सुनील लंबू ने आरोप लगाया कि विभाग के जेई लोगों के फोन भी नहीं उठाते जिससे लोगों में रोष है। लोगों ने विभागीय अधिकारियों पर उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि पानी के बिना जीवन बेहद कठिन हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य विभाग के गेट के बाहर लोगों ने नारेबाजी की और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को निलंबित करने की मांग करने के साथ ही प्रशासन से तत्काल जल आपूर्ति बहाल करने और भविष्य में ऐसी समस्या दोबारा न होने देने की मांग की। इस पर एसडीओ बलराज मोर ने उन्हें आश्वासन दिया तो लोगों ने ताला खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed