फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   People will get the gift of four new sectors, one's layout plan approved

लोगों को मिलेगी चार नए सेक्टर की सौगात, एक का लेआउट प्लान मंजूर

Sat, 19 Feb 2022 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
People will get the gift of four new sectors, one's layout plan approved
एचएसवीपी कार्यालय। संवाद - फोटो : Sonipat
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) लोगों को जल्द ही चार नए सेक्टर की सौगात देने जा रहा है। जिले में एचएसवीपी ने नए सेक्टर बसाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत सोनीपत शहर में सेक्टर 5 व 6 और गोहाना में 13 व 16 बसाए जाएंगे। इनमें गोहाना के सेक्टर-16 का लेआउट प्लान मंजूर हो चुका है। इसके लिए करोड़ों रुपये का एस्टीमेट बनाकर भेजा गया है।
विज्ञापन

जमीनों के रेट में लगातार आ रहे उछाल को भुनाने के लिए एचएसवीपी ने सेक्टर बसाने का निर्णय लिया है। एचएसवीपी प्लॉट बेचकर अपना कर्जा चुकाने के प्रयास में लग गया है। इस साल जिले में चार नए सेक्टर बसाने की तैयारी है। इन चार सेक्टरों में से दो सोनीपत शहर और दो गोहाना शहर में होंगे। इन चार सेक्टरों के लिए प्रपोजल भेजा जा चुका है, जिसमें से एक सेक्टर का प्रपोजल मंजूर हो चुका है, वहीं अन्य तीन की मंजूरी मिलनी बाकी है। जिस सेक्टर का प्रपोजल मंजूर हुआ है, उसका एस्टीमेट भी भेजा जा चुका है। चारों सेक्टर के लिए 700 एकड़ से अधिक जमीन निर्धारित की गई है। सोनीपत शहर के सेक्टरों के लिए 450 एकड़ जमीन निर्धारित की गई है। उम्मीद है कि इस वर्ष के अंत तक चारों सेक्टरों के प्लॉट उपलब्ध हो जाएंगे। चार नए सेक्टर आने से उन लोगों को भी फायदा होगा, जो अपने मकान या दुकान के लिए जमीन की तलाश कर रहे हैं। साथ ही निवेश करने वालों को भी इसका लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन

सोनीपत में 5-6 तो गोहाना में 13-16 सेक्टर बसेंगे
जिले में जो चार सेक्टर बसाने की तैयारी की जा रही है, इनमें से सेक्टर 5 व 6 सोनीपत में होंगे, 13 व 16 गोहाना में होंगे। इनका लेआउट प्लान मंजूरी को भेजा जा चुका है। वहीं गोहाना के सेक्टर 16 के लिए 138 एकड़ और सेक्टर 13 के लिए लगभग 150 एकड़ जमीन निर्धारित की गई है। गोहाना के सेक्टर 13 का लेआउट प्लान भी मंजूरी को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 करोड़ रुपये का भेजा गया है एस्टीमेट
गोहाना के सेक्टर 16 का लेआउट प्लान पास होने के बाद ही एस्टीमेट भेजा गया है। इस एस्टीमेट में सड़कों, वाटर सप्लाई, सीवर और बारिश के पानी की लाइन बिछाने का कुल खर्चा बताया गया है। एस्टीमेट के अलावा केवल इस सेक्टर को तैयार करने में तकरीबन 16 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसमें सबसे बड़ा एस्टीमेट केवल सड़कों का है। 9 करोड़ रुपये खर्च कर सड़कें तैयार होंगी। वहीं पानी आपूर्ति पर 2.78 करोड़, बारिश के पानी की निकासी के लिए दो करोड़ और सीवर लाइन के लिए 2.08 करोड़ का एस्टीमेट भेजा गया है।
आर्थिक हालत सुधारने का प्रयास
वर्तमान में आर्थिक संकट से जूझ रहे विभाग की हालत सुधारने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत एचएसवीपी कार्यालय के अंतर्गत आने वाली जमीन का ब्योरा मांगा गया था। संपदा अधिकारी कार्यालयों से जमीन का ब्योरा मिलने के बाद नए सेक्टर बसाने के लिए प्रपोजल मांगा गया था।

वर्जन
जिले में चार सेक्टरों का लेआउट प्लान भेजा गया है था। सोनीपत में सेक्टर 5 व 6, गोहाना में सेक्टर 13 का प्लान अभी मंजूर नहीं हुआ। गोहाना के सेक्टर 16 का लेआउट प्लान मंजूर हो गया था, अभी सड़कों, सीवर और अन्य जरूरी चीजों के लिए एस्टीमेट भेजा गया है। जल्द ही इन सेक्टरों के लिए जमीनी स्तर पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
- पवन कुमार, एक्सईएन, एचएसवीपी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed