{"_id":"6ab0455edff60fda060fab60","slug":"people-across-the-district-performed-yoga-as-part-of-the-seva-sankalp-abhiyan-sonipat-news-c-197-1-snp1018-160916-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेभर में लोगों ने किया योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेभर में लोगों ने किया योग
विज्ञापन
शहर के पार्क में योगाभ्यास करते साधक। डीपीआरओ
सोनीपत। आयुष विभाग की ओर से शनिवार को जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालयों, गांवों की व्यायामशालाओं और शहरी क्षेत्र के पार्कों में लोगों को योगाभ्यास कराया गया। इस दौरान उन्हें नियमित योग अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित किया गया।
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि आयुष विभाग की टीमों ने लोगों को विभिन्न योग क्रियाओं और आसनों का प्रशिक्षण दिया। प्रतिभागियों को नियमित योगाभ्यास के महत्व की जानकारी दी गई और इसे दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि योग शारीरिक सक्रियता बढ़ाने के साथ शरीर और मन को स्वस्थ रखने में सहायक है।
उन्होंने बताया कि 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा, स्वास्थ्य और जनजागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। योग कार्यक्रम भी इसी कड़ी का हिस्सा हैं।