{"_id":"63bf16aea2e0d0051663a14c","slug":"patients-who-want-to-quit-tobacco-will-be-first-counselling-then-treatment-will-start-sonipat-news-rtk6690654109","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: तंबाकू छोड़ना चाहने वाले मरीजों की पहले होगी काउंसिलिंग, फिर शुरू होगा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: तंबाकू छोड़ना चाहने वाले मरीजों की पहले होगी काउंसिलिंग, फिर शुरू होगा इलाज
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में रिबन काटकर तंबाकू समाप्ति केंद्र का उद्घाटन करते सिविल सर्जन डॉ. जयकिशो?
- फोटो : Sonipat
सोनीपत। जिला नागरिक अस्पताल में बुधवार को तंबाकू समाप्ति केंद्र की शुरुआत हुई। इसका शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने रिबन काटकर किया।
राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत यह केंद्र जिले में पहली बार शुरू किया गया है। कार्यक्रम की नोडल अधिकारी एवं उप सिविल सर्जन डॉ. गीता दहिया ने बताया कि यदि तंबाकू (खैनी, गुटखा, सिगरेट, बीड़ी) का सेवन करते हैं और इसे छोड़ना चाहते हैं तो इसके लिए बनाए गए इस केंद्र की सहायता ले सकते हैं। यहां पर तंबाकू छोड़ने के लिए ऐसे मरीजों को काउंसिलिंग भी की जाएगी। काउंसिलिंग के उपरांत मरीजों को दवा दी जाएगी।
जिला नागरिक अस्पताल के कमरा नंबर 9 में खोले गए तंबाकू समाप्ति केंद्र में मनोरोग चिकित्सक डॉ. आरती और काउंसलर की टीम तैनात कर दी गई है। जिला अस्पताल में पहली बार इस तरह का केंद्र राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के लिए शुरू किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार देश में प्रतिदिन 3500 लोगों की मौत कैंसर से हो रही है। इसमें अधिकांश कैंसर तंबाकू सेवन से हो रहे हैं। धूम्रपान करने वाले लोगों के फेफड़े जल्द खराब होते हैं। सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने बताया कि तंबाकू समाप्ति केंद्र में मरीजों को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में समझाया जाएगा। साथ ही तंबाकू के नशे से रोजाना कैसे लड़े, यह भी यहां बताया जाता है। मरीजों का फॉलोअप लेकर समय-समय पर सलाह दी जाती रहेगी। साथ ही उन्हें तंबाकू छुड़वाने के लिए अस्पताल से दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
इस दौरान मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. आरती, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय कौशिक, स्वास्थ्य निरीक्षक वीरेंद्र सिंह समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।