फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Passion... Showed courage to strengthen democracy

Sonipat News: जज्बा...लोकतंत्र की मजबूती के लिए दिखाया हौसला

Sun, 06 Oct 2024 04:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 06 Oct 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
Passion... Showed courage to strengthen democracy
फोटो 06- प्रभु दयाल गंभीर (80), डबल स्टोरी
सोनीपत। लोकतंत्र की मजबूती को लेकर दिव्यांगों और बुजुर्गों ने भी खूब हौसला दिखाया। बुलंद हौसले व मजबूत इरादे के साथ दिव्यांग मतदाता साथ बैसाखी, ट्राई साइकिल व परिजनों के सहारे दिव्यांग मतदाता अपने बूथ पर पहुंचे। ढलती उम्र भी बुजुर्ग मतदाताओं के सामने बाधा नहीं बन सकी।
विज्ञापन

शनिवार को हुए विधानसभा चुनाव के दौरान जिले के सभी मतदान केंद्रों पर दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं ने वोट डालकर जिम्मेदार और जागरूक नागरिक होने का परिचय दिया। उनका कहना था कि सरकार चाहे किसी की भी बनें, लेकिन लोकतंत्र की मजबूती के लिए हमें अपना मतदान अवश्य करना चाहिए।
विज्ञापन



लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी करने का जुनून ऐसा होता है कि फिर आयु चाहे कुछ भी हो, लेकिन वोट डालने से कोई नहीं रोक पाता। मैंने मतदान केंद्र में पहुंचकर वोट डाला है। वोट डालने के बाद अलग खुशी हो रही है। वोट डालना मेरा अधिकार था, जिस कारण अपने अधिकार का इस्तेमाल किए बिना रह नहीं सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नंदराम सैनी (95) निवासी कबीरपुर
-

मैंने हर चुनाव में मतदान जरूर किया है। मैं खुद के साथ अपने परिवार के लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करता हूं। जिसके चलते हमारा पूरा परिवार लोकतंत्र के पर्व में बढ़ चढ़कर भाग लेता है। प्रत्येक नागरिक को लोकतंत्र में मतदान अवश्य करना चाहिए। जिससे प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बन सके। जिससे विकास को गति मिल सके।
मेहरचंद (90) निवासी गांव महमूदपुर
---

वोट डालना हमारा कर्तव्य है, इसे हमें जरूर निभाना चाहिए। प्रदेश की सरकार को चुनने का मौका पांच साल में एक बार मिलता है, जिसे हमें गंवाना नहीं चाहिए। हमें सोच समझकर विकास की सोच रखने वाले प्रत्याशी को वोट देना चाहिए। वोट डालना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य होता है।
- जिले सिंह (95), गांव खानपुर कलां
---
लोकतंत्र में सभी को वोट जरूर डालनी चाहिए। मैंने बीमार होते हुए भी वोट डाला है। मैं पैदल चलने की हालत में नहीं हूं, इसलिए मेरे पोता गोद में उठाकर मतदान केंद्र तक लेकर आया है। व्हीलचेयर नहीं होने के कारण मेरे पोते ने गोद में उठाकर मतदान कराया। मुझे खुशी है कि लोकतंत्र के इस पर्व में पोते के साथ मिलकर मतदान करने का मौका मिला।
- वेदप्रकाश (85) गांव सरगथल
---
वोट डालना हमारा फर्ज, इसे निभाएं : मतदान करने के बाद एक अलग की खुशी होती है। उम्र चाहे जो भी हो, लेकिन वोट डालने का जुनून बना रहता है। इसलिए मैं हर बार मतदान करने जरूरराती हूं। प्रदेश की सरकार बनाने में हर वोट की अहमियत होती है। हम सभी को मतदान केंद्र पर जाकर बेहतर प्रतिनिधियों का चयन करना चाहिए।
- जीवनी देवी (77), गांव बड़वासनी


- लोकतंत्र के महापर्व में मतदान अपनी भागीदारी देने का अवसर देता है। ऐसा मौका पांच साल में आता है। जब बात प्रदेश के हित में वोट डालने की थी तो मैं पीछे कैसे रहता। प्रदेश में एक अच्छी व बेहतर सरकार बने, इसके लिए मैं अपनी पत्नी व भाभी के साथ वोट डालने आया हूं। वार्कर का सहारा लेकर मतदान केंद्र तक पहुंचा हूं। पहले और अब के मतदान प्रक्रिया में काफी अंतर है।
- प्रभु दयाल गंभीर (80), डबल स्टोरी


प्रदेश में ईमानदार सरकार बननी चाहिए, इसके लिए मैं हर चुनाव में वोट डालती हूं। इस बार बेटी ज्योति के साथ मतदान केंद्र पर जाकर मत डाला है। क्षेत्र में महिला सुरक्षा व युवाओं के लिए रोजगार के मुद्दों को ध्यान में रखकर इस बार वोट डाला है। मेरा मानना है कि बेहतर प्रत्याशी का चुनाव कर हम अच्छी सरकार बना सकते हैं।

- नीलम कुमारी (90), सेक्टर-14, सोनीपत
----

प्रदेश में सरकार बनाने के लिए मैंने अपना वोट डाला है। मैं खुद चलने में सक्षम नहीं हूं, इसलिए परिजन मतदान केंद्र तक लेकर आए। जिसके बाद मैंने अपने मताधिकार के कर्तव्य को निभाया। मेरा मानना है कि सभी को यह महादान करना चाहिए।
- ओमी, गांव सरगथल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed