{"_id":"69582b760071230e0c03ec6f","slug":"participants-at-the-camp-took-an-oath-to-embrace-indigenous-products-sonipat-news-c-197-1-snp1001-147622-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: शिविर में स्वदेशी अपनाने की दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: शिविर में स्वदेशी अपनाने की दिलाई शपथ
Sat, 03 Jan 2026 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 03 Jan 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
फोटो :17: सोनीपत के गन्नौर स्थित एनएसएस शिविर में स्वंय सेवकों को स्वदेशी अपनाने की शपथ दिलाते
- फोटो : अमर उजाला
गन्नौर। राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गन्नौर में सात दिवसीय एनएसएस शिविर के शुभारंभ पर विद्यार्थियों को स्वदेशी अपनाने की शपथ दिलाई। शिविर का शुभारंभ विद्यालय की पूर्व प्रधानाचार्य अरुणलता ने सरस्वती वंदना के साथ किया।
शिविर में विद्यार्थियों को सेवा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी के महत्व से अवगत कराया। शिविर के प्रथम सत्र में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, इसराना के प्रधानाचार्य डॉ. अशोक सैन ने नशे के दुष्परिणामों पर विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहकर एक जिम्मेदार नागरिक बनने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। द्वितीय सत्र में स्वदेशी जागरण मंच के जिला प्रचार प्रमुख डाॅ. प्रदीप राठी ने स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वदेशी आंदोलन से जुड़ने के लिए प्रेरित किया और स्वदेशी अपनाने की शपथ दिलवाई। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार, दिवेंद्र कौर, होशियार सिंह तथा रविंद्र मौजूद रहे।