Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Pandit Nehru's ideals are still relevant today: Kamal Diwan

पंडित नेहरू के आदर्श आज भी प्रासंगिक : कमल दिवान

Sat, 15 Nov 2025 02:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 15 Nov 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Pandit Nehru's ideals are still relevant today: Kamal Diwan
फोटो 11- सोनीपत के जिला कांग्रेस भवन में बाल दिवस मनाकर पं​डित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प
सोनीपत। जिला कांग्रेस भवन में शुक्रवार को बाल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष कमल दिवान, ग्रामीण जिला अध्यक्ष संजीव दहिया ने संयुक्त रूप से की।
विज्ञापन


कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर बच्चों के प्रति समर्पण को याद किया गया।
जिला अध्यक्ष कमल दिवान ने बताया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू केवल देश के प्रथम प्रधानमंत्री ही नहीं थे, बल्कि बच्चों के प्रति उनका लगाव, शिक्षा, राष्ट्र निर्माण को लेकर दृष्टिकोण आज भी उतना ही प्रेरणादायी है। चाचा नेहरू का संदेश हमें सिखाता है कि बच्चों को बेहतर शिक्षा, संस्कार, अवसर प्रदान करना हर समाज व सरकार की पहली जिम्मेदारी है। उनका आदर्श आज भी प्रासंगिक है।
विज्ञापन


आज लोकतांत्रिक मूल्यों, वैज्ञानिक सोच, धर्म निरपेक्ष दृष्टि को अपनाना बेहद जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह नेहरू के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाकर समाज में जागरूकता का वातावरण बनाएं। ग्रामीण जिला अध्यक्ष संजीव दहिया ने बताया कि बाल दिवस का मूल उद्देश्य बच्चों में सकारात्मक ऊर्जा, संवेदनशीलता, रचनात्मकता बढ़ाना है। कांग्रेस हमेशा से बच्चों व युवाओं के हितों के लिए काम करती आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed