Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Paddy plantation will start from today, target is 90 thousand hectares

Sonipat News: आज से होगी धान रोपाई, 90 हजार हेक्टेयर का लक्ष्य

Sat, 15 Jun 2024 04:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 15 Jun 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Paddy plantation will start from today, target is 90 thousand hectares
सोनीपत। खरीफ सीजन के चलते किसान धान फसल की रोपाई प्रक्रिया की शनिवार से शुरुआत कर सकते हैं। इसके चलते किसानों ने अपनी पौध तैयार कर ली है। धान की रोपाई के लिए कई क्षेत्रों में खेतों को तैयार कर लिया गया है। सोनीपत में करीब 90 हजार हेक्टेयर भूमि पर धान की फसल उगाई का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

जल संरक्षण के चलते कृषि विभाग ने 15 जून से पहले धान की रोपाई करने पर रोक लगाई थी। जिन क्षेत्रों में धान की रोपाई की गई थी, वहां विभाग ने फसल को नष्ट करवा दिया था। वहीं अब किसान शनिवार से धान की रोपाई कर सकते हैं। उधर फसल की रोपाई व बिजाई के लिए मौसम चुनौतीपूर्ण बना है। जिले में शुक्रवार को भी 45 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। किसान 15 मई से धान की सीधी बिजाई प्रक्रिया में जुटे है। अब तक 3 हजार एकड़ से अधिक भूमि पर धान की सीधी बिजाई की जा चुकी है, जबकि 20 हजार एकड़ भूमि पर सीधी बिजाई का लक्ष्य रखा है। मौसम विभाग की मानें तो 18 जून से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। जिससे तापमान में कमी व बारिश के आसार होने से किसानों को राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed