फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Oxygen pipeline to be laid to other 220 beds of medical college, Rs 90 lakh approved

मेडिकल कॉलेज के अन्य 220 बेड़ तक बिछेगी ऑक्सीजन पाइपलाइन, 90 लाख रुपये मंजूर

Sun, 16 May 2021 11:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Oxygen pipeline to be laid to other 220 beds of medical college, Rs 90 lakh approved
गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में सभी 500 बेड ऑक्सीजन युक्त होंगे। इसके लिए अस्पताल के अन्य 220 बेडों तक ऑक्सीजन की पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इस कार्य के लिए प्रदेश सरकार ने 90 लाख रुपये की मंजूरी दी है। चिकित्सा अधिकारियों के अनुसार तीन सप्ताह में यह कार्य पूरा होगा। इससे भविष्य में मरीजों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

बीपीएस मेडिकल कॉलेज के 500 बेड के अस्पताल में अभी तक 180 बेडों पर ही ऑक्सीजन की पाइपलाइन बिछाई गई है। अन्य 220 बेडों पर ऑक्सीजन की सुविधा नहीं है। यहां तक कि पीकू वार्ड में भी ऑक्सीजन पाइपलाइन नहीं बिछाई गई है। अब कोरोना की दूसरी लहर के चलते सरकार ने अस्पताल को विशेष कोविड अस्पताल घोषित करते हुए 300 बेड कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित किए हैं। इसके बावजूद यहां 180 बेडों पर ही ऑक्सीजन की सुविधा मिल रही है। इसके अलावा भविष्य में कोरोना की तीसरी लहर आने की बात कही जा रही है। इसे लेकर सरकार ने पहले ही तैयारी शुरू कर दी है। यहां 10 टन का ऑक्सीजन सिलिंडर स्थापित करने के अलावा 1000 और 2000 एलपीएम क्षमता के दो नए पीएसए ऑक्सीजन प्लांट लगाने की भी तैयारी की जा रही है। यही नहीं नए पीएसए प्लांट शुरू होने से पहले अस्पताल के अन्य 220 बेड तक भी ऑक्सीजन आपूर्ति की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए अस्पताल की सभी छह बिल्डिंगों के वार्डों में ऑक्सीजन पाइपलाइन बिछाई जाएगी।
विज्ञापन

अस्पताल में 158 मरीजों का चल रहा इलाज
विशेष कोविड अस्पताल में 158 मरीज दाखिल हैं। इनमें से 21 ऐसे मरीज हैहैं जो 10 दिन से ज्यादा और 137 मरीज 11 दिन से कम समय से दाखिल हैं। इसके अलावा यहां के आईसीयू में 80 नॉन ऑक्सीजन बेडों में से 73 खाली हैं। आईसीयू में ही 26 ऑक्सीजन बेड खाली हैं। आईसीयू से अलग 170 में से 26 ऑक्सीजन बेड खाली हैं। वहीं, 50 वेंटिलेटर में से कोई भी खाली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भविष्य में मरीजों को और बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने पर जोर दिया जा रहा है। प्लांटों के स्थापित करने के साथ ही अन्य 220 बेड तक ऑक्सीजन की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। इसको लेकर सरकार से मंजूरी मिल गई है। आगामी तीन सप्ताह में 90 लाख रुपये से सभी बेडों पर ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी। -डॉ. एपीएस बत्रा, निदेशक, बीपीएस मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed