फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Opposition to the team that went to remove encroachment on the land acquired for the sectors

Sonipat News: सेक्टरों के लिए अधिग्रहीत जमीन पर कब्जा हटाने गई टीम का विरोध

Wed, 19 Nov 2025 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 19 Nov 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Opposition to the team that went to remove encroachment on the land acquired for the sectors
सोनीपत। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने मंगलवार को अवैध कब्जों पर कार्रवाई की। सेक्टर-15, 5, 6 व 9 में कार्रवाई करते हुए कब्जा किया। सेक्टर-9 में पांच एकड़ जमीन पर कब्जा लेने गई टीम का रायपुर के ग्रामीणों ने विरोध किया। पुलिस बल की मौजूदगी में सुबह शुरू की गई कार्रवाई दोपहर बाद तक जारी रही।
विज्ञापन

एचएसवीपी की ओर से कनिष्ठ अभियंता रामनारायण के नेतृत्व में कार्रवाई की शुरुआत सेक्टर-15 से की गई। सेक्टर में काफी समय से मकानों और दुकानों के आगे अवैध रूप से बनाए गए रैंप और लोहे की रेलिंग बुलडोजर से हटाया गया। अब दीवारें और रैंप हटाए जाने से क्षेत्र में रास्ते खुले और सुगम होंगे।
विज्ञापन

उसके बाद एचएसवीपी की टीम सेक्टर-5, 6 व 9 की जमीन पर अवैध रूप से उगाई जा रही फसल को नष्ट कराया। इस दौरान तीन सेक्टरों में करीब 70 एकड़ भूमि पर उगाई गई गेहूं व सरसों की फसल पर ट्रैक्टर चलवाया गया और पूरे क्षेत्र को खाली करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, खेत में लगा ट्यूबवेल व कमरा भी बुलडोजर की सहायता से ध्वस्त किया गया। अधिकारियों ने बताया कि कई बार नोटिस देने और चेतावनी के बावजूद कब्जाधारियों ने जमीन खाली नहीं की, जिसके बाद नियमानुसार सख्त कार्रवाई की गई।

सेक्टर-9 में पांच एकड़ जमीन पर कब्जा लेने पहुंची एचएसवीपी की टीम का रायपुर के ग्रामीणों ने विरोध किया। विरोध के बावजूद कनिष्ठ अभियंता व पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन टीम को वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed