फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   One lakh rupees were grabbed from corona patients in the hospital

कोरोना मरीजों से अस्पताल में हड़पे थे एक लाख रुपये

Thu, 03 Jun 2021 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
One lakh rupees were grabbed from corona patients in the hospital
जिस समय कोरोना कहर बरपा रहा था और लोग किसी तरह अपनी जान बचाने में लगे हुए थे। ऐसे समय भी अस्पताल में कोरोना मरीजों से खूब रुपये हड़पे जा रहे थे। मरीजों ने ठीक होने के बाद डीसी के पास ऐसे अस्पतालों की शिकायतें भेजनी शुरू कर दी हैं। डीसी ने उन सभी के खिलाफ जांच शुरू कराई तो उनकी पोल खुलनी शुरू हो गई है। उन अस्पतालों की जांच कर रहीं एसडीएम की रिपोर्ट में मरीजों से एक लाख रुपये तक ज्यादा हड़पने का खुलासा हुआ है। एसडीएम ने अभी एक अस्पताल की जांच रिपोर्ट डीसी को सौंपी है, जबकि अन्य दो की जल्द ही सौंपी जाएगी। अस्पताल से मरीजों के रुपये वापस दिलाए जाएंगे और उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना का कहर बढ़ने पर सरकारी अस्पतालों में सभी बेड भर गए थे। प्रशासन ने प्राइवेट अस्पतालों को कोरोना मरीजों का उपचार करने के लिए अधिकृत कर दिया था। जिसके बाद इन प्राइवेट अस्पतालों में खेल शुरू हुआ और कोरोना का उपचार करने पर खूब वसूली की गई, जबकि सरकार ने उपचार के लिए रेट तय कर लिए थे। मरीजों से ज्यादा रुपये हड़पने की पहले कोई शिकायत प्रशासन को नहीं मिली थी, लेकिन मरीजों ने अस्पताल से जाने के बाद शिकायत करनी शुरू कर दी है और डीसी के पास इस तरह की कई शिकायतें पहुंची हैं, जिनमें से तीन की जांच एसडीएम को सौंपी गई थी।
विज्ञापन

ज्यादा वसूले गए रुपये दिलाए जाएंगे वापस : वसुंधरा
एसडीएम शशि वसुंधरा ने बताया कि विवेकानंद चौक के पास स्थित एक निजी अस्पताल की जांच पूरी हो चुकी है और उसने मरीज से एक लाख रुपये ज्यादा वसूले थे। उस अस्पताल के खिलाफ पहले भी खूब शिकायतें मिली थीं और उसकी जांच कराने के बाद कोरोना लिस्ट से बाहर निकाल दिया गया था, लेकिन अब ज्यादा वसूली की शिकायत पर रुपये वापस दिलाए जाएंगे और उस पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा अन्य दो अस्पतालों की जांच रिपोर्ट भी एसडीएम ने जल्द ही सौंपने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
किसी भी मरीज से अस्पताल ने कोरोना का उपचार करने के लिए ज्यादा रुपये लिए है तो उसकी शिकायत हमारे कार्यालय में कर सकते हैं। जिसकी जांच कराकर रुपये ज्यादा लिए होंगे तो उसके रुपये वापस दिलाने के साथ ही कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम कई मामलों की जांच कर रही थीं और उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर अस्पताल पर कार्रवाई होगी।
- श्यामलाल पूनिया, डीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed