{"_id":"16057cd9a40f6f99bae3549e4b61125a","slug":"one-died-in-accident-hindi-news-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की चपेट से साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की चपेट से साइकिल सवार की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
Updated Wed, 06 Jan 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवली नहर के नजदीक मुरथल रोड पर कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना कर शव को कब्जे में लिया और सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गांव शहरमालपुर जिला पानीपत निवासी राजबीर फिलहाल कल्याण नगर सोनीपत मेें रह रहा था। सोमवार देर रात को सोनीपत से मुरथल हाईवे की तरफ साइकिल पर सवार होकर किसी काम के लिए जा रहा था। जब वह मुरथल रोड पर रेवली नहर के नजदीक पहुंचा तो अज्ञात कार ने उसको अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
तभी राहगीर उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में ले आए, जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मामले की सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना सदर पुलिस ने मुआयना कर शव को कब्जे में लिया और मंगलवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी।
विज्ञापन