{"_id":"644e00e4459313d4c504f185","slug":"old-man-killed-in-sonipat-after-a-quarrel-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat Murder: सोनीपत में कहासुनी के बाद हुए झगड़े में बुजुर्ग की हत्या, बेटा गंभीर, जानिए क्या था पूरा विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat Murder: सोनीपत में कहासुनी के बाद हुए झगड़े में बुजुर्ग की हत्या, बेटा गंभीर, जानिए क्या था पूरा विवाद
Sun, 30 Apr 2023 11:18 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 30 Apr 2023 11:18 AM IST
सार
सोनीपत के लाल दरवाजा इलाके में कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। विवाद में एक पक्ष के बुजुर्ग की दूसरे पक्ष ने जान ले ली। जबकि बुजुर्ग का बेटा गंभीर रुप से घायल हो गया। बेटे को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। बाइक की बैटरी चोरी होने के मामले में बुजुर्ग परिवार के साथ पड़ोसियों के घर जानकारी लेने गया था।
विज्ञापन
बुजुर्ग के घर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत के लाल दरवाजा क्षेत्र में देर रात दो पक्षों में हुए झगड़े में बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। हमले में बुजुर्ग का बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां से पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजन का बयान लेकर उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल जांच कर रही है। बुजुर्ग गोशाला के सामने हरा चारा बेचने की दुकान चलाते थे।
लाल दरवाजा निवासी दयानंद (62) के बेटे मुकेश की बाइक से बैटरी चोरी हो गई थी। मुकेश ने पड़ोसियों पर बैटरी चोरी का शक जताया था। इसके चलते शनिवार रात को उनका परिवार पड़ोसियों के घर इसे लेकर जानकारी लेने गए थे। जहां पर उनकी कहासुनी हो गई थी। जिस पर आसपास के लोगों ने दोनों पक्षों को समझा कर भेज दिया गया था।
विज्ञापन
देर रात करीब 11 बजे इसी विवाद में दोनों पक्षों में फिर से झगड़ा हो गया। आरोप है कि मारपीट होने पर बुजुर्ग दयानंद बीच-बचाव कराने के लिए पहुंच गए। तब तक पड़ोसियों ने मुकेश को पीटकर बुरी तरह से घायल कर दिया।
आरोप है कि इस दौरान दयानंद को गर्दन के पास पकडऩे से उनकी हालत बिगड़ गई। दोनों पिता-पुत्र को नागरिक अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर दयानदं को मृत घोषित कर दिया गया। मुकेश को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।