फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Officials forgot about Sonipat-Murthal road after digging it up, repair work has been pending for three months

Sonipat News: सोनीपत-मुरथल रोड को उखड़वा कर भूले अधिकारी, तीन माह से अधर में लटका मरम्मत का काम

Thu, 13 Feb 2025 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 13 Feb 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Officials forgot about Sonipat-Murthal road after digging it up, repair work has been pending for three months
फोटो 03- सोनीपत के देवडू रोड के पास मरम्मत के नाम पर लोक निर्माण विभाग की ओर से उखाड़ी गई सड़क - फोटो : samba
सोनीपत। मुरथल रोड पर जीवीएम कन्या महाविद्यालय से राजीव कॉलोनी तक उखड़ी सड़क के कारण वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोक निर्माण विभाग की ओर से मुरथल रोड पर मरम्मत का कार्य करवाया जाना है, लेकिन अधिकारी सड़क को उखड़वाकर भूल गए हैं। मार्ग की खस्ताहालत के चलते यहां हादसे का भय बना रहता है।
विज्ञापन






राष्ट्रीय राजमार्ग-44 से सोनीपत में प्रवेश करने के लिए मुरथल रोड मुख्य मार्ग है। सोनीपत-मुरथल रोड पर करीब 8.17 करोड़ रुपये की लागत से 5.75 किलोमीटर सड़क का निर्माण करवाया जाना है। फिलहाल सड़क के दोनों छोर पर करीब 20 फीसदी काम तीन माह से अधूरा पड़ा है। सोनीपत-मुरथल रोड पर जुलाई 2024 में सड़क का निर्माण शुरू करवाया था। विभाग ने चुनाव से पहले सड़क के कुछ हिस्से को सीमेंट की लेयर डलवाकर बनवाया था। पहले चुनावी प्रक्रिया, बाद में ग्रैप-4 के कारण सड़क मरम्मत का कार्य अधर में लटक गया था। करीब पौने छह किलोमीटर रोड पर अधूरे पड़े 20 फीसदी कार्य के चलते वाहन चालकों सहित राहगीरों का चलना मुश्किल हो रहा है। इसके अलावा कई जगह गड्ढे होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मरम्मत के नाम पर जीवीएम महाविद्यालय से राजीव कॉलोनी तक सड़क को उखाड़ा गया है, लेकिन तीन माह से काम को अधर में ही छोड़ दिया है। मुरथल रोड पर रोजाना करीब 20 से 25 हजार वाहन आवागमन करते हैं। उखड़ी सड़क व बिखरी बजरी के कारण वाहन चालक कभी भी हादसे का शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन

प्रशासन को शिकायत भी बेअसर
मुरथल रोड पर गड्ढों की समस्या व बारिश के दिनों में कई जगह जलभराव होने को लेकर स्थानीय लोग कई बार प्रशासन व विभाग के अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं। 29 अगस्त को उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने खस्ताहाल सड़कों पर जलभराव व निकासी की अव्यवस्था को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग सहित खस्ताहाल संपर्क मार्गों का निरीक्षण किया था। उन्होंने अधिकारियों व ठेकेदारों को जल्द समाधान के निर्देश दिए थे, लेकिन लोगों की शिकायत बेअसर नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
लोक निर्माण विभाग ने सोनीपत-मुरथल जीटी रोड तक 80 फीसदी निर्माण कार्य पूरा कर लिया है। शेष 20 फीसदी कार्य को जल्द शुरू करवाया जाएगा। सड़क पर जहां भी गड्ढे होंगे, उन्हें जल्द भरवाया जाएगा। शेष कार्य को मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा।

- पंकज गौड़, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed