फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Officers should resolve complaints within the stipulated time: Sarin

शिकायतों का समाधान तय समय से करें अधिकारी : सरीन

Fri, 22 Aug 2025 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 22 Aug 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Officers should resolve complaints within the stipulated time: Sarin
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। लघु सचिवालय में वीरवार को हुई बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन ने समाधान शिविर पोर्टल पर लंबित शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों का शीघ्र समाधान करने का निर्देश दिया।
उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से कहा कि समाधान शिविरों में दर्ज शिकायतों की प्रगति रिपोर्ट नियमित दें। उनकी वर्तमान स्थिति से संबंधित जानकारी समय से साझा करें। उन्होंने पोर्टल पर लंबित शिकायतों को लेकर प्रत्येक विभाग से जानकारी ली और उन्हें दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों की मॉनिटरिंग स्वयं मुख्यमंत्री नायब सैनी और उच्च अधिकारी कर रहे हैं। वह प्रत्येक सप्ताह इसको लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा कर शिकायतों के समाधान की जानकारी भी लेते हैं। शिकायतों का समाधान तय समय में हो और शिकायतकर्ता की संतुष्टि को प्राथमिकता दें। कोई भी अधिकारी शिकायतों के समाधान को लेकर लापरवाही न करें अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सही तरीके से दर्ज और निस्तारित शिकायतें पारदर्शिता को बढ़ावा देंगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन शिकायत निवारण प्रणाली को और अधिक उत्तरदायी, संवेदनशील और पारदर्शी बनाने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। इस दौरान नगराधीश डॉ. अनमोल, तहसीलदार खरखौदा मनोज कुमार सहित सभी नायब तहसीलदार, बीडीपीओ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed