{"_id":"6596efe70ab693a1bf0e3bf9","slug":"now-uno-minda-limited-will-also-set-up-a-plant-in-imt-kharkhoda-sonipat-news-c-197-1-snp1001-11912-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: आईएमटी खरखौदा में अब यूनो मिंडा लिमिटेड भी लगाएगी प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: आईएमटी खरखौदा में अब यूनो मिंडा लिमिटेड भी लगाएगी प्लांट
Thu, 04 Jan 2024 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 04 Jan 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
खरखौदा। आईएमटी खरखौदा में मारुति के 800 एकड़ प्लांट में प्रथम चरण के तहत 11 हजार करोड़ का निवेश होने जा रहा है। जबकि सुजूकी की तरफ से आईएमटी खरखौदा में सौ एकड़ का प्लांट बाइक निर्माण के लिए लिया गया है। अब आईएमटी खरखौदा में तीसरा बड़ा निवेश यूनो मिंडा लिमिटेड के रूप में होना तय हो गया है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हरियाणा उद्यम प्रोत्साहन बोर्ड की 16वीं बैठक के दौरान यूनो मिंडा लिमिटेड को उसके मेगा प्रोजेक्ट के लिए आईएमटी खरखौदा में लगभग 94.32 एकड़ भूमि आवंटित करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।
आईएमटी खरखौदा बड़े औद्योगिक घरानों की पहली पसंद में से एक है। किसी भी औद्योगिक इकाई के बेहतर संचालन के लिए यातायात सुविधा प्रमुख होती है, ताकि इकाई में कच्चा माल आसानी से लाया जा सके और तैयार माल सुगमता से भेजा जा सके। इस लिहाज से खरखौदा आईएमटी सबसे बेहतर विकल्प में से एक है। दिल्ली से सटा होने के साथ ही यह क्षेत्र कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे के करीब है। जबकि राष्ट्रीय राजमार्ग 334बी से मात्र 3 किलोमीटर की दूरी होने के साथ ही दिल्ली-कटरा ग्रीनफिल्ड एक्सप्रेस-वे से भी इसकी कनेक्टिविटी केएमपी के रास्ते हो रही है। इतना ही नहीं आने वाले समय में केएमपी के पैरलल बिछाई जा रही आर्बिटल रेल कॉरिडोर का भी इस आईएमटी को सीधा फायदा मिलेगा। यही कारण है कि खुद मारुति आईएमटी में बैटरी का प्लांट लगाने के लिए जमीन की मांग कर चुकी है और एचएसआईआईडीसी की ओर से भी मारूति फेज-2 के तहत आईएमटी के विस्तार की तैयारी कर ली है। किसानों से 58 सौ एकड़ जमीन के लिए आवेदन मांगे हुए हैं।